Flipkart ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज से Flipkart Freedom Sale की शुरुआत कर दी है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy A36 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Flipkart ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज से Flipkart Freedom Sale की शुरुआत कर दी है। फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में स्मार्टफोन से लेकर, टीवी, लैपटॉप, ईयरबड्स, टैबलेट और स्मार्टवॉच आदि पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप 30,000 के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां हम आपको स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर से लेकर डिस्काउंट और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Poco M8 Power 5G
Poco M8 Power 5G का 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹24,999 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1,250 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹23,749 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा डिवाइस देने पर ₹22,900 तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है।
Realme P4 Pro 5G
Realme P4 Pro 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹28,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन पर ₹1,250 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹27,749 हो जाएगी। P4 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट और 7000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 15 SE 5G
Redmi Note 15 SE 5G का 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹23,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के मामले में फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन पर ₹1,575 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹22,424 हो जाएगी। Note 15 SE 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy A36 5G
Samsung Galaxy A36 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹26,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन पर ₹1,825 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹25,174 हो जाएगी। Galaxy A36 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है।
Vivo T5x 5G
Vivo T5x 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹27,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन पर ₹2,100 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹25,899 हो जाएगी। T5x 5G में 6.76 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा से लैस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में