Flipkart Festive Dhamaka Days Sale शुरू, स्मार्टफोन पर मिल रही है बंपर छूट

Flipkart Festive Dhamaka Days सेल शुरू हो गई है। आज हम अपने पाठकों को फ्लिपकार्ट सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाली शानदार डील्स के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2018 10:33 IST
ख़ास बातें
  • 24 से 27 अक्टूबर तक चलेगी Flipkart Festive Dhamaka Days सेल
  • एक्सिस बैंक कार्ड पर मिलेगा 10 प्रतिशत डिस्काउंट
  • नोकिया, सैमसंग समेत कई ब्रांड के स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट

Flipkart Festive Dhamaka Days सेल में मिल रही है शानदार डील्स

फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट एक बार फिर ग्राहकों के लिए सेल लेकर वापिस आ गई है। Flipkart Festive Dhamaka Days सेल आज यानी 24 अक्टूबर से शुरू हुई है। Flipkart Plus मेंबर्स के लिए सेल मध्यरात्रि से पूर्व ही शुरू हो गई थी। फ्लिपकार्ट फेस्टिव धमाका डेज सेल में मिलने वाली डील्स और ऑफर्स Flipkart Big Billion Days में मिलने वाले ऑफर्स से काफी हद तक मिलते जुलते हैं। फ्लिपकार्ट ने इस बार एक्सिस बैंक से हाथ मिलाया है। Axis बैंक के कार्ड से बिल का भुगतान करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि फ्लिपकार्ट की प्रतिद्धंदी कंपनी Amazon की Great Indian Festival सेल आज से शुरू हो गई है। इसका मतलब अब ग्राहकों के पास दो विकल्प मौजूद हैं वह दोनों प्लेटफॉर्म पर प्राइस में अंतर देखकर शॉपिंग को आसान बना सकते हैं।
 

Flipkart Festive Dhamaka Days सेल में मिलने वाली डील्स

Oppo F9 (4GB, 64GB)

ओप्पो एफ9 का 4 जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट छूट के बाद 18,990 रुपये (एमआरपी 21,990 रुपये) में मिल रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 15,700 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। एक्सिस और फोन पे यूजर को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। Oppo F9 में 6.3 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, दो रियर कैमरे और फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement
 

Nokia 6.1 Plus (4GB, 64GB)

नोकिया 6.1 प्लस की एमआरपी 17,600 रुपये है, लेकिन अभी डिस्काउंट के बाद यह हैंडसेट 15,999 रुपये में मिल जाएगा। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Nokia 6.1 Plus में 5.8 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। अगर आप इस दाम में एंड्रॉयड वन फोन ढूंढ रहे हैं तो नोकिया 6.1 प्लस एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
 

Samsung Galaxy On Nxt (3GB, 64GB)

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट को छूट के बाद 9,990 रुपये में खरीदने का मौका है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 9,200 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Galaxy On Nxt में 5.5 इंच का डिस्प्ले के साथ एक्सीनॉस 7870 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम दी गई है। हैंडेसट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
 

Nokia 5.1 Plus (3GB, 32GB)

नोकिया 5.1 प्लस की एमआरपी 13,199 रुपये है, लेकिन अभी फ्लिपकार्ट सेल में यह हैंडसेट 10,499 रुपये में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 9,750 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Nokia 5.1 Plus में 5.8 इंच एचडी+ डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे और फोन में जान फूंकने के लिए 3,060 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement
 

Apple iPhone XS 256GB

आईफोन Xएस का 256 जीबी वेरिएंट 5,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है। वैसे तो इस फोन की एमआरपी 1,14,900 रुपये है, लेकिन अभी फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन 1,09,900 रुपये में मिल रहा है। बता दें कि डिस्काउंट सभी कलर वेरिएंट पर मिलेगा। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 16,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। iPhone XS में 5.8 इंच सुपर रेटिना एचडी डिस्प्ले के साथ एप्पल ए12 बॉयोनिक चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.