फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज ऑफर में स्मार्टफोन, टैबलेट और टेलीविज़न उपलब्ध

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 18 जुलाई 2016 14:16 IST
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट कई स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और टेलीविज़न के साथ एक्सचेंज ऑफर दे रही है। एक्सचेंज ऑफर का फायदा सोमवार और मंगलवार को उठाया जा सकता है। ऑफर के तहत यूज़र अपने पुराने डिवाइस के बदले में नया डिवाइस पा सकते हैं। ज्ञात हो कि पुराना प्रोडक्ट काम करने वाली स्थिति में होना चाहिए।

फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर के तहत लेईको ले2 स्मार्टफोन 11,999 रुपये में उपलब्ध है और इसके साथ 10,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर हैं, यानी आप यह फोन 1,999 रुपये में खरीद पाएंगे। सैमसंग गैलेक्सी जे5 2016 स्मार्टफोन 12,990 रुपये में उपलब्ध है और यह 11,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रहा है। मोटो एक्स प्ले का 16 जीबी वेरिएंट 2,000 रुपये की छूट के साथ 15,499 रुपये में उपलब्ध है और इसके साथ 13,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं। संभव है कि यह हैंडसेट आपको 2,499 रुपये में ही मिल जाए। लेनोवो वाइब के5 प्लस 500 रुपये की छूट के साथ 7,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ 6,500 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर दिए जा रहे हैं। हॉनर 5सी 10,999 रुपये में मिल रहा है और इसके साथ 10,000 रुपये तक के ऑफर दिए गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 200 रुपये की छूट के साथ 9,990 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ 8,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर दिए गए हैं। लेनोवो के3 नोट 800 रुपये की छूट के बाद 9,199 रुपये में 8,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रहा है। नेक्स्टबिट रॉबिन 19,999 रुपये में मिल रहा है और कंपनी ने इसके साथ 16,500 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर दिए हैं। शाओमी मी 5 स्मार्टफोन 24,999 रुपये में उपलब्ध है और इसके साथ 16,500 रुपये के तक एक्सचेंज ऑफर दिए गए हैं।

कुछ टैबलेट भी एक्सचेंज ऑफर के तहत उपलब्ध कराए गए हैं। लेनोवो योगा टैब 3 प्रो 39,990 रुपये में मिल रहा है। इसके साथ 10,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर दिए गए हैं। ग्राहक एक्सचेंज ऑफऱ में पुराने फोन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। माइक्रोमैक्स कैनवस पी680 टैबलेट 7,299 रुपये में उपलब्ध है और यह 5,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ आता है।

कुछ टेलीविज़न सेट भी एक्सचेंज ऑफर के तहत उपलब्ध हैं। वीयू का 40 इंच फुल-एचडी एलईडी टीवी 21,989 रुपये में उपलब्ध है और यह 10,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रहा है। सैमसंग 40 इंच फुल-एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी 46,989 रुपये में मिल रहा है। इसके साथ 10,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Mobiles, Tablets, Laptops, Televisions, Flipkart Exchange Offer
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.