Flipkart Buy Buy 2025 सेल 5-10 दिसंबर के बीच चलेगी, जिसमें iPhone 16, Galaxy S24 और कई बजट 5G फोन्स पर भारी डिस्काउंट मिलेंगे।
Photo Credit: Flipkart
Flipkart इंडिया में अपनी अगली बड़ी सेल Buy Buy 2025 शुरू करने जा रहा है और कंपनी इस इवेंट को साल की शुरुआती मेगा डील्स में से एक के तौर पर पेश कर रही है। यह छह दिनों तक चलेगी। इस दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप सहित कई कैटेगरी पर भारी छूट मिलने वाली है। प्लेटफॉर्म ने कुछ शुरुआती डील्स भी टीज कर दी हैं, जिनमें बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के फोन शामिल हैं। इसके साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर इंस्टेंट डिस्काउंट, कैशबैक और आसान EMI जैसे ऑफर्स भी मिलेंगे, हालांकि पार्टनर बैंकों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।
सेल 5 दिसंबर को शुरू होगी और 10 दिसंबर तक चलेगी। Flipkart Plus, Black और VIP मेंबर्स को 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा। कंपनी शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी देगी, जिससे कुछ डील्स और सस्ती कीमत पर उपलब्ध होंगी। वहीं सेल की सबसे चर्चित डील्स में से एक iPhone 16 की है, जिसे Flipkart ने X पर टीज किया है। फोन 55,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि इसकी MRP 69,900 रुपये है, यानी लगभग 14,000 रुपये की बचत।
दूसरी ओर, Samsung Galaxy S24 (Snapdragon 8 Gen 3 मॉडल) को भी बड़े प्राइस डिस्काउंट के साथ लाया जाएगा। इसका सेल प्राइस 40,999 रुपये होगा, जबकि लिस्टेड प्राइस 74,999 रुपये है। लैपटॉप कैटेगरी में Samsung Galaxy Book 4 (Core i5, 16GB RAM, 512GB स्टोरेज) 42,990 रुपये में मिल जाएगा और यह कीमत भी बैंक ऑफर्स सहित है।
बजट 5G फोन लेने वालों के लिए Poco M7 Plus 5G की कीमत सेल में 10,999 रुपये तय की गई है, जो 15,999 रुपये की MRP से काफी कम है। इसी तरह Vivo T4x 5G को 13,499 रुपये और Oppo K13x 5G को 10,499 रुपये में बेचा जाएगा। Flipkart ने कहा है कि स्मार्टफोन्स के अलावा भी कई कैटेगरी में “सप्राइज डील्स” रिवील की जाएंगी, जिनका खुलासा सेल के दौरान किया जाएगा।
यह सेल 5 दिसंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलेगी।
उन्हें सेल का 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा, यानी बाकी ग्राहकों से पहले डील्स मिलेंगी।
iPhone 16 सेल में 55,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जो MRP से करीब 14,000 रुपये कम है।
Galaxy S24 (Snapdragon 8 Gen 3) का सेल प्राइस 40,999 रुपये होगा, जबकि MRP 74,999 रुपये है।
हां, Poco M7 Plus 5G, Vivo T4x 5G और Oppo K13x 5G पर काफी कम कीमत में डील्स मिलेंगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत