Flipkart Sale: Motorola One Power, Nokia 6.1 और Honor 9N समेत अन्य स्मार्टफोन बिक रहे सस्ते में

Flipkart Month-End Mobiles Fest Sale: फ्लिपकार्ट मंथ एंड मोबाइल फेस्ट सेल में Google Pixel 3, Motorola One Power, Honor 9N, Poco F1 और Nokia 6.1 स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जुलाई 2019 13:05 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 3 को डिस्काउंट के बाद 49,999 रुपये में बेचा जा रहा है
  • 31 जुलाई तक चलेगी Flipkart Month-End Mobiles Fest Sale
  • 51,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बिक रहा है iPhone 8 Plus

Flipkart Sale: Motorola One Power, Nokia 6.1 और Honor 9N समेत अन्य स्मार्टफोन बिक रहे सस्ते में

Flipkart Month-End Mobiles Fest Sale: फ्लिपकार्ट मंथ एंड मोबाइल फेस्ट सेल का आगाज़ हो चुका है। Google Pixel 3, Motorola One Power, Honor 9N, Poco F1 और Nokia 6.1 स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर चल रही यह सेल 31 जुलाई तक चलेगी। Honor 10 Lite, Honor 7s, Honor 9i और Honor 9 Lite पर भी छूट मिल रही है। Samsung Galaxy Note 9, Oppo Reno 10x Zoom और Honor 20 स्मार्टफोन के साथ अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। Asus 6Z, Black Shark 2 और iPhone 8 Plus समेत अन्य स्मार्टफोन पर ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है।

गूगल पिक्सल 3 को पिछले साल 71,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन यह अभी सेल में 49,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। मोटोरोला वन पावर को 15,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन ग्राहक इस हैंडसेट को अभी 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा 1,833 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है।
Advertisement

हॉनर 9एन को आमतौर पर 9,999 रुपये में बेचा जाता है लेकिन यह फोन अभी 8,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। पोको एफ1 का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 20,999 रुपये के बजाय 18,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा 3,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है।

नोकिया 6.1 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को डिस्काउंट के बाद 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, हॉनर 10 लाइट का 3 जीबी रैम वेरिएंट आमतौर पर 12,999 रुपये में मिलता है लेकिन अभी सेल के दौरान यह 9,999 रुपये में मिल जाएगा। हॉनर 7एस के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये के बजाय 5,499 रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement

याद करा दें कि पिछले साल हॉनर 9आई को 17,999 रुपये की कीमत के साथ मार्केट में उतारा गया था लेकिन अब यह हैंडसेट छूट के बाद 8,999 रुपये में मिल रहा है। ह़ॉनर 9 लाइट को डिस्काउंट के बाद 7,999 रुपये तो वहीं हॉनर प्ले को छूट के बाद 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट सेल में प्रीपेड ऑर्डर पर हॉनर 20आई और इनफिनिक्स एस4 (3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज) स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
Advertisement

प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहक आईफोन 8 प्लस को 51,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं। यह आमतौर पर 66,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जाता है। इसके अलावा यह 1,445 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है।

मोटो जी7 और इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस को डिस्काउंट के बाद क्रमश: 14,999 रुपये और 15,999 रुपये में बेचा जा रहा है। ओप्पो एफ11 प्रो, हॉनर 20, ओप्पो एफ11, सैमसंग गैलेक्सी नोट 9, ओप्पो रेनो 10x ज़ूम और गूगल पिक्सल 3ए के साथ 6,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है। रियलमी 3 प्रो, असूस 5ज़ेड, ब्लैक शार्क 2, टेक्नो फैंटम 9, असूस 6ज़ेड, सैमसंग गैलेक्सी एस10, सैमसंग गैलेक्सी एस10+ और गैलेक्सी एस9+ के साथ ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.