• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल: स्मार्टफोन समेत अन्य प्रोडक्ट पर भारी छूट

फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल: स्मार्टफोन समेत अन्य प्रोडक्ट पर भारी छूट

फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल: स्मार्टफोन समेत अन्य प्रोडक्ट पर भारी छूट
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट ने 7 से 9 मार्च तक चलने वाली अपनी 'बिग शॉपिंग डेज' सेल का ऐलान कर दिया है। इस सेल में स्मार्टफोन, टैबलेट और दूसरे गैजेट पर डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल के दौरान एसबीआई के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ खरीददारी करने पर ग्राहक इस छूट के अलावा 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

फ्लिपकार्ट के नए ऑफर के तहत लेनोवो के3 नोट 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि एक्सचेंज ऑफर के तहत फंक्शनल और सही-सलामत डिस्प्ले के फोन के बदले इस पर 6,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं। वहीं मोटो एक्स प्ले 16 जीबी मॉडल एक हजार रुपये की छूट के साथ 15,999 रुपये में उपलब्ध है जिस पर भी एक्सचेंज ऑफर के साथ 9,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। आसुस जेनफोन 2 लेजर ज़ेडई550केएल भी एक हजार रुपये की छूट के बाद 8,999 रुपये में मिल रहा है, इस पर एक्सचेंज ऑफर के साथ 6,000 रुपये तक का डिस्काउंट मि सकता है। मोटो जी (जेन 3) 16 जीबी मॉडल एक हजार की फ्लैट छूट के बाद 9,999 रुपये में जबकि एक्सचेंज ऑफर के साथ इस पर भी 6,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। नेक्सस 6पी 5000 रुपये की भारी छूट के साथ 34,999 रुपये में मिल रहा है, इस स्मार्टफोन पर भी 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
 

बात करें आईफोन 6एस 16जीबी मॉडल की तो यह फिलहाल 41,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है और इस पर 21,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है। मोटो जी टर्बो एडिशन 1200 रुपये की छूट के साथ 11,299 रुपये की कीमत पर मिल रहा है जबकि एक्सचेंज ऑफर के साथ इस पर 7,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 10,190 रुपये में उपलब्ध है और यह 6,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रहा है।

कुछ दूसरे हैंडसेट भी फ्लिपकार्ट की इस 'बिग शॉपिंग डेज' में शामिल हैं आसुस ज़ेनफोन 2 (4जीबी रैम) 4,000 रुपये की छूट के बाद 12,999 रुपये में उपलब्ध है जबकि एक्सचेंज ऑफर के साथ इस पर 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। शाओमी एमआई 4 भी 2000 रुपये की छूट के बाद 12,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है और इस पर एक्सचेंज ऑफर के साथ 8,000 तक का डिस्काउंट मिल सकता है। एलजी जी4 भी फ्लैट 2,000 रुपये की छूट के बाद 32,800 रुपये की कीमत पर मिल रहा है।

इसके साथ ही ग्राहक स्मार्टवॉच, टैबलेट, लैपटॉप, कैमरा, टेलिविजन और हेडफोन पर भी डिस्काउंट पा सकते हैं। फ्लिपकार्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन और अन्य प्रोडक्ट पर चल रही ये छूट स्टॉक उपलब्ध रहने तक है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  2. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  3. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  4. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  5. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  7. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  8. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  9. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  10. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »