Flipkart Big Saving Days: सेल के आखिरी दिन हाथ से न जानें दे ये शानदार ऑफर्स

सेल के दौरान Google Home Mini को 2,299 रुपये कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Oppo Reno 2 को 28,990 रुपये (आम तौर पर 38,990 रुपये कीमत) की प्रभावी कीमत पर बेचा रहा है।

Flipkart Big Saving Days: सेल के आखिरी दिन हाथ से न जानें दे ये शानदार ऑफर्स

Flipkart Big Saving Days आज मध्यरात्री 12 बजे तक चलेगी

ख़ास बातें
  • Flipkart Big Saving Days Sale आज रात 12 बजे तक चलेगी
  • Redmi K20 Pro को सेल के दौरान खरीदें कम से कम 21,499 रुपये कीमत पर
  • iPhone XR, iPhone SE (2020) और Oppo Reno 2 पर भी मिल रही है छूट
विज्ञापन
Flipkart Big Saving Days सेल 6 अगस्त को शुरू हुई थी और 10 अगस्त यानी आज इसका आखिरी दिन है। सेल मध्यरात्री 12 बजे खत्म हो जाएगी। निश्चित तौर पर आज ग्राहकों के पास इस सेल का फायदा उठाने का आखिरी दिन है। याद दिला दें कि फ्लिपकार्ट की सेल में लोकप्रिय मोबाइल फोन, टीवी, लैपटॉप, ऑडियो लाइनअप और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर अच्छे डील्स और ऑफर्स दि जा रहे हैं। Apple iPhone XR, iPhone SE (2020), Oppo Reno 2, Google Home Mini समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स पर अच्छी छूट मिल रही हैं। Flipkart Big Saving Days सेल के आगाज़ पर भी हमने आपको कुछ बेस्ट डील्स और ऑफर्स की जानकारी दी थी और आज इसके आखिरी दिन पर भी हम आपको इन बेस्ट डील्स की जानकारी दे रहे हैं।

कीमत में छूट के अलावा आप फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल में ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड या Citi Bank बैंक के डेबिट / क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर 10 प्रतिशत की तत्काल छूट पा सकते हैं। यह अधिकतम 1,500 रुपये की छूट होगी और ध्यान रहे कि बैंक ऑफर सभी प्रोडक्ट पर लागू नहीं है।
 

Flipkart Big Saving Days sale - Best offers on mobile phones today

Apple iPhone XR

iPhone XR इस हफ्ते बिग सेविंग डेज़ सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर 44,999 रुपये (एमआरपी 52,500 रुपये) कीमत पर उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट की सेल में  एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है, जो आपको अधिकतम 13,450 रुपये की छूट दिला सकता है। आईफोन एक्सआर Apple के A12 बायोनिक चिप पर काम करता है। यह 7-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे और 12-मेगापिक्सल के बैक कैमरे के साथ आता है।
 

Apple iPhone SE (2020)

iPhone SE (2020) भी सेल के दौरान 36,999 रुपये (एमआरपी 42,500 रुपये) में बेचा जा रहा है। यदि आप 40,000  रुपये से कम कीमत में iOS पर स्विच करना चाहते हैं और आप पुराने iPhone डिज़ाइन को पसंद करते हैं तो आईफोन एसई (2020) एक अच्छा विकल्प है। फोन पर 13,450 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। फोन Apple के A13 बायोनिक चिप पर काम करने वाला आईफोन 4.7 इंच रेटिना एचडी डिस्प्ले के साथ आता है।
 

Oppo Reno 2

फ्लिपकार्ट सेल में ओप्पो रेनो 2 को कैश ऑन डिलीवरी को छोड़ किसी भी अन्य विकल्प के जरिए भुगतान करके खरीदने पर 10,000 रुपये की तत्काल छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसका मतलब है कि आप Oppo Reno 2 को 28,990 रुपये (आम तौर पर 38,990 रुपये कीमत) की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। ओप्पो रेनो 2 में स्लाइड-आउट 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 48-मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर काम करता है और 8 जीबी रैम के साथ आता है।
 

Redmi K20 Pro

सेल के दौरान Redmi K20 Pro के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 22,999 रुपये (एमआरपी 28,999 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ICICI बैंक या CITI बैंक कार्ड के जरिए 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट के साथ स्मार्टफोन को और सस्ता खरीदा जा सकता है। Redmi K20 Pro की खासियत Snapdragon 855 प्रोसेसर, 48-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 20-मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी कैमरा, फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले और 4,000mAh बैटरी है।
 

Flipkart Big Saving Days 2020 sale - Other best offers

सेल के दौरान Google Home Mini को 2,299 रुपये कीमत में खरीदा जा सकता है। गूगल होम मिनी एक स्मार्ट स्पीकर है, जो गूगल असिस्टेंट के साथ आता है। अगली डील Acer Aspire 7 गेमिंग लैपटॉप है। यह लैपटॉप 15.6-इंच डिस्प्ले के साथ आता है, जो फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। लैपटॉप में AMD का Ryzen 7 सीपीयू, 8 जीबी रैम, 512 जीबी एसएसडी, Nvidia GeForce GTZ 1650 ग्राफिक्स कार्ड मिलता है। आप इसे 57,990 रुपये (एमआरपी 84,599 रुपये) कीमत में खरीद सकते हैं।

अगली डील Boat Aavante Bar ब्लूटूथ साउंडबार है। यह 2.1 चैनल साउंडबार है और सेल के दौरान 13,990 रुपये एमआरपी के बजाय 3,999 रुपये कीमत में बेचा जा रहा है। Philips TAUT102BK ट्रू वायरलेस हेडसेट 2,299 रुपये कीमत में बेचा जा रहा है, जिसकी एमआरपी 5,999 रुपये है। हालांकि बैंक डिस्काउंट हासिल करने के लिए कम से कम 3,000 रुपये की कार्ट वैल्यू होनी ज़रूरी है। ऐसे में आपको इस ट्रू वायरलेस हेडसेट के साथ कुछ अन्य प्रोडक्ट को अपनी कार्ट में जोड़ना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »