Flipkart Big Diwali Sale 2019: स्मार्टफोन पर मिल रही हैं ये शानदार डील्स

Flipkart Big Diwali Sale 2019: फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2019 में Redmi K20, Redmi K20 Pro, Vivo Z1x समेत कई स्मार्टफोन सस्ते में बेचे जा रहे हैं, जानें।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2019 12:04 IST

Flipkart Big Diwali Sale 2019: फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2019 में स्मार्टफोन पर मिल रही हैं ये शानदार डील्स

Photo Credit: Flipkart

Flipkart Big Diwali Sale 2019: फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2019 का आगाज़ हो गया है और Flipkart Sale 16 अक्टूबर तक चलेगी। फेस्टिव सीज़न में फ्लिपकार्ट की यह दूसरी सेल है और सेल के दौरान ग्राहकों को मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी समेत अन्य प्रोडक्ट पर शानदार डील्स मिलेंगी। Flipkart ने इस बार सेल के लिए SBI से हाथ मिलाया है, इसका मतलब खरीदी के दौरान यदि ग्राहक एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Flipkart पर ग्राहकों के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा के अलावा एक्सचेंज ऑफर और अतिरिक्त कैशबैक भी हैं।
 

Flipkart Big Diwali Sale 2019: मोबाइल फोन पर बेस्ट ऑफर्स

 

iPhone 7 32GB

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2019 के दौरान डिस्काउंट के बाद Apple आईफोन 7 को 26,999 रुपये (एमआरपी 29,900 रुपये) में खरीदा जा सकता है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 11,900 रुपये तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। SBI क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।
Advertisement

कीमत: 26,999 रुपये (एमआरपी 29,900 रुपये)
 

Redmi Note 7S

Xiaomi रेडमी नोट 7एस (4 जीबी, 64 जीबी) को छूट के बाद Flipkart Sale में 9,999 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये) में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट सेल में यदि आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो 9,500 रुपये तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Redmi Note 7S में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप है, इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर शामिल है।
Advertisement

कीमत: 9,999 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये)
 

Vivo Z1 Pro

फ्लिपकार्ट सेल में वीवो ज़ेड1प्रो (4 जीबी, 64 जीबी) को डिस्काउंट के बाद 12,990 रुपये (एमआरपी 15,990 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 11,900 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। Axis Bank क्रेडिट और डेबिट कार्ड और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी है।
Advertisement

कीमत: 12,990 रुपये (एमआरपी 15,990 रुपये)
 

Google Pixel 3a, Pixel 3a XL

Flipkart Big Diwali Sale में गूगल पिक्सल 3ए सीरीज़ पर डिस्काउंट मिलेगा। गूगल पिक्सल 3ए 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 29,999 रुपये (एमआरपी 39,999 रुपये) में बेचा जाएगा। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 14,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट छूट के बाद 34,999 रुपये (एमआरपी 44,999 रुपये) में उपलब्ध है।
Advertisement

कीमत: 29,999 रुपये (एमआरपी 39,999 रुपये)
 

Redmi K20, Redmi K20 Pro

फ्लिपकार्ट सेल में रेडमी के20 (6 जीबी, 64 जीबी) डिस्काउंट के बाद 19,999 रुपये (एमआरपी 22,999 रुपये) में मिल जाएगा। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 14,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। Redmi K20 Pro (6 जीबी, 128 जीबी) को छूट के बाद 24,999 रुपये (एमआरपी 28,999 रुपये) में खरीदा जा सकेगा। फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा और Snapdragon 855 SoC से लैस हैं।
Advertisement

कीमत: 19,999 रुपये (एमआरपी 22,999 रुपये)
 

Vivo Z1x

वीवो ज़ेड1एक्स का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,990 रुपये (एमआरपी 19,990 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंससर और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 14,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी है।

कीमत: 16,990 रुपये (एमआरपी 19,990 रुपये)
 

Samsung Galaxy A50

सैमसंग गैलेक्सी ए50 को छूट के बाद Flipkart Sale में 16,999 रुपये (एमआरपी 21,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। Galaxy A50 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं। Samsung ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट में एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कीमत: 16,999 रुपये (एमआरपी 21,000 रुपये)
 

Oppo F11 Pro (6GB, 128GB)

ओप्पो एफ11 प्रो (6 जीबी, 128 जीबी) को फ्लिपकार्ट सेल में 19,990 रुपये (एमआरपी 29,990 रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Oppo ब्रांड के इस हैंडसेट में दो रियर कैमरे, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है।

कीमत: 19,990 रुपये (एमआरपी 29,990 रुपये)
 

Realme 5 Pro

Flipkart Big Diwali Sale 2019 में रियलमी 5 प्रो पर फ्लैट डिस्काउंट तो नहीं है लेकिन हैंडसेट खरीदते वक्त ऑनलाइन भुगतान पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 12,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी है। एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी है।

कीमत: 12,999 रुपये (सभी प्रीपेड ऑर्डर के लिए)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  2. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  3. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  4. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  6. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  7. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  8. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  9. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  10. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.