Flipkart Big Billion Days Sale 2025: Motorola Razr 60 पर 10 हजार डिस्काउंट, ये स्मार्टफोन भी हुए बंपर सस्ते

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 आज से प्लस मेंबर्स और ब्लैक मेंबर्स के लिए शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 सितंबर 2025 13:55 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 60 Pro (8+256 GB) की सामान्य कीमत 29,999 रुपये है।
  • Motorola Edge 60 Fusion का 8+256GB सेल में 19,999 रुपये में मिल रहा है।
  • Motorola Razr 60 का 8+256GB वेरिएंट 39,999 रुपये में मिल रहा है।

Motorola Razr 60 में डाइमेंसिटी 7400X चिपसेट है।

Photo Credit: Motorola

Motorola फ्लिपकार्ट की Flipkart Big Billion Days Sale 2025 के दौरान BigBillionMotoRush के साथ अपने स्मार्टफोन पर डिस्काउंट प्रदान कर रहा है। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2025 आज से प्लस मेंबर्स और ब्लैक मेंबर्स के लिए शुरू हो गई है, जबकि सामान्य यूजर्स के लिए यह सेल 23 सितंबर, 2025 से शुरू होगी। आज हम सेल में Motorola के स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स की बात कर रहे हैं। आइए Motorola स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale 2025: Motorola फोन पर छूट

Advertisement

Motorola Edge 60 Pro
Motorola Edge 60 Pro (8+256 GB) की सामान्य कीमत 29,999 रुपये है, जो कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज पर 26,999 रुपये और ऑफर के बाद 24,999 रुपये में मिल रहा है। Edge 60 Pro में 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्स्ट्रीम प्रोसेसर है। यह फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Edge 60 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Motorola Edge 60 Fusion
Motorola Edge 60 Fusion का 8+256GB वेरिएंट सेल में 19,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि असली कीमत 22,999 रुपये है। जबकि (12+256GB) वेरिएंट 21,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि वास्तविक कीमत 24,999 रुपये है। Edge 60 Fusion 5G में  MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

Motorola G96 5G
Motorola G96 5G (8+128GB) फेस्टिव स्पेशल लिमिटेड पीरियड के तहत 14,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि असली कीमत 17,999 रुपये है। जबकि (8+256GB) वेरिएंट 16,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि वास्तविक कीमत 19,999 रुपये है। G96 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ 10 बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। G96 5G में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W वायर्ड टर्बोपावर चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Motorola G86 Power
Motorola G86 Power का 8+128GB वेरिएंट फेस्टिव स्पेशल प्राइज के तहत 17,999 रुपये के बजाय 15,999 रुपये में मिल रहा है। Moto G86 Power 5G में 6.7 इंच की Super HD AMOLED डिस्प्ले दी गई है। G86 Power 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर है। G86 Power 5G में 6,720mAh की बैटरी है जो कि 33W टर्बोपावर चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Motorola Razr 60
Motorola Razr 60 का 8+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लैट 10,000 रुपये छूट के बाद 39,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी असली कीमत 49,999 रुपये है। Razr 60 में 6.9 इंच की बड़ी pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं दूसरी 3.6 इंच की कवर डिस्प्ले है, जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट  है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400X चिपसेट से लैस है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। 

Motorola स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट

Advertisement

Moto G35 5G का 4+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लैट 1 हजार रुपये छूट के बाद 8,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी असली कीमत 9,999 रुपये है। जबकि Moto G45 5G का 8+128GB स्टोरेज वेरिएंट 2 हजार रुपये डिस्काउंट के बाद 12,999 रुपये के बजाय 10,999 रुपये में मिल खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Moto G85 5G का 8+128GB वेरिएंट 17,999 रुपये के बजाय 10,999 रुपये में मिल रहा है, जिस पर 3,000 रुपये डिस्काउंट है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.