Flipkart Big Billion Days Sale 2025: 23 सितंबर से शुरू होगी फेस्टिव सेल, कई डील्स हुईं रिवील!

Flipakrt ऐप पर मौजूद टीजर में iPhone 16 सीरीज और Samsung Galaxy S24 जैसे नए फ्लैगशिप मॉडल्स पर बड़े डिस्काउंट्स का संकेत दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 सितंबर 2025 20:02 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2025 की शुरुआत 23 सितंबर से होगी
  • iPhone 16, Galaxy S24 और Motorola Edge 60 Pro पर बड़े डिस्काउंट्स
  • Axis/ICICI बैंक कार्ड्स पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है

Photo Credit: Flipkart

Flipkart ने अपनी Big Billion Days Sale 2025 की डेट्स अनाउंस हो गई हैं और इस बार सेल 23 सितंबर से शुरू होगी। फ्लिपकार्ट ने अपनी मैक्रोसाइट और ऐप पर तारीख कन्फर्म की है, वही Amazon की Great Indian Festival भी इसी दिन शुरू हो रही है। हर साल की तरह इस साल भी दोनों सेल के कंपिटीशन के बीच ग्राहकों को जबरदस्त फायदे मिलने की उम्मीद है। टीजर में iPhone 16 सीरीज और Samsung Galaxy S24 जैसे फ्लैगशिप फोन पर बम्पर डिस्काउंट्स का संकेत भी दिया गया है। साथ ही Axis और ICICI बैंक कार्ड्स पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और Flipkart Plus मेंबर्स के लिए 24-घंटे पहले शॉपिंग की सुविधा जैसे ऑफर्स भी मिलने वाले हैं।

Flipkart Big Billion Days 2025 Sale भारत में 23 सितंबर से शुरू हो रही है। Flipkart ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर इसकी अनाउंसमेंट कर दी है। खास बात यह है कि Flipkart Plus और Black (VIP) मेंबर्स को 24 घंटे पहले सेल में एक्सेस मिलेगा, जिससे वे पहले डील्स का लाभ उठा सकेंगे। इस बार Flipkart स्मार्टफोन पर भारी छूट की तैयारी कर रहा है।

Advertisement

ऐप पर मौजूद टीजर में iPhone 16 सीरीज और Samsung Galaxy S24 जैसे नए फ्लैगशिप मॉडल्स पर बड़े डिस्काउंट्स का संकेत दिया गया है। Motorola Edge 60 Pro पर भी भारी डिस्काउंट मिल सकता है।

वहीं, Axis Bank और ICICI Bank के डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज डील्स की सुविधा भी बताई गई है। 

सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि लैपटॉप्स, टैबलेट्स, होम अप्लायंसेज और फैशन जैसे अन्य कैटेगरी भी इस बार भारी डिस्काउंट्स से लैस होंगी। Samsung Galaxy Book 4 जैसे लैपटॉप 40,000 रुपये से कम में मिलने का अनुमान लगाया गया है। OnePlus Buds 3 पर भी छूट मिल सकती है। स्मार्टफोन और TWS ईयरबड्स के अलावा, ग्राहक Intel PC, 55-इंच स्मार्ट टीवी और फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन पर भी आकर्षक डील्स पा सकते हैं।

Advertisement

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 कब शुरू होगी?

यह सेल 23 सितंबर 2025 से भारत में शुरू होगी।

क्या Flipkart Plus और Black (VIP) मेंबर्स को पहले एक्सेस मिलेगा?

हां, Plus और Black मेंबर्स को सेल का 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा।

इस बार सेल में किन स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट्स मिल सकते हैं?

iPhone 16 सीरीज, Samsung Galaxy S24, और Motorola Edge 60 Pro जैसे फ्लैगशिप फोन्स पर भारी छूट मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

बैंक ऑफर्स कौन-कौन से मिलेंगे?

Axis Bank और ICICI Bank के डेबिट/क्रेडिट कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI विकल्प मिलेंगे।

क्या सिर्फ स्मार्टफोन ही डिस्काउंट पर होंगे?

नहीं, लैपटॉप्स, टैबलेट्स, होम अप्लायंसेज, स्मार्ट टीवी और फैशन जैसी कई कैटेगरी पर भी ऑफर्स मिलेंगे।

iPhone और Samsung Galaxy फोन्स पर कितना डिस्काउंट मिलेगा?

अभी सही डिस्काउंट रिवील नहीं हुआ है, लेकिन टीजर के मुताबिक iPhone 16 सीरीज और Samsung Galaxy S24 पर भारी कटौती होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  2. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  3. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
  6. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  7. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
  8. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
  9. Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
  10. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.