Flipkart Big Billion Days 2024 सेल की तारीख हुई लीक, इस दिन होगी शुरू

Flipkart Big Billion Days Sale आम जनता के लिए एक दिन बाद 30 सितंबर को शुरू हो सकती है।

Flipkart Big Billion Days 2024 सेल की तारीख हुई लीक, इस दिन होगी शुरू

Photo Credit: Flipkart

पिछले साल Flipkart Big Billion Days Sale की शुरुआत 8 अक्टूबर से हुई थी

ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की तारीख Google सर्च लिस्टिंग में लीक हुई
  • सेल Plus मेंबर्स के लिए 29 सितंबर से शुरू होगी
  • आम जनता के लिए सेल एक दिन बाद 30 सितंबर को शुरू हो सकती है
विज्ञापन
Flipkart Big Billion Days Sale 2024: बिग बिलियन डेज सेल फ्लिपकार्ट द्वारा आयोजित सबसे बड़े शॉपिंग फेस्टिवल में से एक है। भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ शुरू होने वाली यह सेल स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, टीवी, एयर कंडीशनर और अन्य होम अप्लायंसेज जैसे प्रोडक्ट्स कैटेगरी पर भारी डिस्काउंट डील्स लाती है। इस साल भी सेल के सितंबर-अक्टूबर में कभी शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी द्वारा सेल की किसी भी जानकारी के सामने आने से पहले ही Flipkart Big Billion Days सेल की सटीक तारीख लीक हो गई है।
 

Flipkart Big Billion Days Sale Date (Leaked)

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की तारीख कथित तौर पर Google सर्च लिस्टिंग में लीक हो गई थी, जिससे पता चलता है कि यह 29 सितंबर से शुरू होगी। हालांकि, यह तारीख केवल Flipkart Plus मेंबर्स के लिए होगी। आम जनता के लिए सेल एक दिन बाद 30 सितंबर को शुरू हो सकती है। यह आमतौर पर सात दिनों या उससे अधिक की अवधि के लिए आयोजित की जाती है।

Google पर पेज लिस्टिंग में लिखा है, "प्लस मेंबर्स के लिए बिग बिलियन डेज सेल 29 सितंबर 2024 से शुरू हो रही है। फ्लिपकार्ट पर बेस्ट डील्स और डिस्काउंट प्राप्त करें।"
 
Latest and Breaking News on NDTV

पिछले साल, Flipkart Big Billion Days सेल 8 अक्टूबर को शुरू हुई थी, जिसमें इसके सब्सक्राइबर्स के लिए 24 घंटे की अर्ली एक्सेस अवधि रिजर्व थी। सेल 9 अक्टूबर को जनता के लिए लाइव हुई थी और 15 अक्टूबर तक चली। इस दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, ऑडियो, इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी आदि कैटेगरी में प्रोडक्ट्स की लंबी रेंज पर 80 प्रतिशत तक की छूट का दावा किया गया था।
 

Current Sale on Flipkart

फिलहाल, फ्लिपकार्ट पर Big Bachat Days Sale लाइव है। यह 29 अगस्त को शुरू हुई और 5 सितंबर तक चलेगी। डिस्काउंट और अन्य डील्स के अलावा, खरीदार फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए किए गए लेनदेन पर कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं।

यदि ग्राहक पूरी बिल राशि का भुगतान एक बार में नहीं करना चाहते हैं, तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म No-cost EMI ऑफर के साथ-साथ 1 लाख रुपये तक का क्रेडिट भी दे रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शौर्य तोमर Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a diverse spectrum of topics. With a particular focus on smartphones, gadgets and the ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  6. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  7. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  8. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  10. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »