Flipkart Big Billion Days 2019 सेल 29 सितंबर से

Flipkart Big Billion Days 2019 Sale: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ 2019 सेल में ग्राहकों को कई प्रोडक्ट पर शानदार डील्स और डिस्काउंट मिलेगा। जानें

Flipkart Big Billion Days 2019 सेल 29 सितंबर से

Photo Credit: Flipkart

Flipkart Big Billion Days 2019 Sale: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ 2019 सेल 29 सितंबर से

ख़ास बातें
  • Flipkart Big Billion Days 2019 सेल का आगाज़ 29 सितंबर से
  • फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ 2019 सेल में पॉपुलर मोबाइर पर मिलेगी छूट
  • Flipkart ने मिलाया Axis Bank और ICICI Bank से हाथ
विज्ञापन
Flipkart Big Billion Days 2019 Sale: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ 2019 सेल का आगाज़ 29 सितंबर से होगा। Flipkart Sale 4 अक्टूबर तक चलेगी, बता दें कि Flipkart Plus मेंबर्स के लिए सेल चार घंटे पहले शुरू होगी। 6 दिनों तक चलने वाली फ्लिपकार्ट सेल में पॉपुलर मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्मार्ट स्पीकर्स, टैबलेट, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत अन्य प्रोडक्ट पर डिस्काउंट और शानदार ऑफर्स मिलेंगे।

Flipkart Big Billion Days 2019 के लिए फ्लिपकार्ट ने Axis और ICICI बैंक के साथ हाथ मिलाया है। एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Flipkart Sale 29 सितंबर रात 8 बजे फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए शुरू होगी तो वहीं अन्य ग्राहकों के लिए सेल 29 सितंबर की मध्यरात्रि से शुरू होगी।

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ 2019 सेल के पहले दिन टीवी, होम एप्लायंसेज, स्मार्ट डिवाइस और अन्य प्रोडक्ट पर डील्स मिलेंगी। 30 सितंबर से Big Billion Days 2019 Sale में मोबाइल फोन, टैबलेट, गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर ऑफर्स मिलेंगे। फ्लिपकार्ट सेल में पॉपुलर मोबाइल फोन और टैबलेट को 'सबसे कम कीमत' में बेचा जाएगा।

हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन और बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन भी सेल का हिस्सा होंगे, इसके अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा होगी। Flipkart ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि आखिर कौन-कौन से स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराएंगे जाएंगे।

फ्लैट डिस्काउंट और ऑफर के अलावा, बिग बिलियन डेज़ 2019 सेल में फ्लैश सेल भी होगी और इसे 'Crazy Deals' नाम दिया गया है। इस सेल में मोबाइल, टीवी, लैपटॉप और अन्य प्रोडक्ट पर शानदार डील्स मिलेंगी। मोबाइल फोन के अलावा, फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ 2019 सेल में टीवी और होम एप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

Big Billion Days 2019 Sale में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर 90 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा पॉपुलर लैपटॉप पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा। आप बिग बिलियन डेज़ 2019 सेल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए फ्लिपकार्ट पर अलग से बने पेज पर जा सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »