Flipkart Big Billion Days: Redmi Note 5 Pro, Nokia 6.1 Plus समेत कई स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स

Flipkart Big Billion Days Sale के दूसरे दिन स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेट सेल में Xiaomi, Apple, Oppo, Nokia, Asus, Samsung कंपनी के फोन सस्ते में बेचे जा रहे हैं।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2018 11:48 IST
ख़ास बातें
  • सेल के दूसरे दिन टीवी, स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मिल रहे ऑफ
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है नोकिया 6.1 प्लस में
  • एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days Sale के दूसरे दिन स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेट सेल में Xiaomi, Apple, Oppo, Nokia, Asus, Samsung कंपनी के फोन सस्ते में बेचे जा रहे हैं। आज हम अपने पाठकों को सेल के दूसरे दिन स्मार्टफोन पर मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में बताएंगे। फ्लिपकार्ट ने एचडीएफसी बैंक से हाथ मिलाया है, इसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा। ग्राहक यदि HDFC बैंक के कार्ड से बिल का भुगतान करते हैं तो 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट (2,500 रुपये तक) दिया जाएगा। सेल के दौरान चुनिंदा कार्ड पर बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिलेगी।
 

Xiaomi Redmi Note 5 Pro

शाओमी का पॉपुलर स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस हैंडसेट की एमआरपी 14,999 रुपये है लेकिन अभी सेल में यह स्मार्टफोन 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर सर्वाधिक 11,700 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। Redmi Note 5 Pro में 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले और दो रियर कैमरे दिए गए हैं।
Advertisement
 

Apple iPhone XS

ऐप्पल आईफोन Xएस के 64 जीबी वेरिएंट पर 5,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद यह हैंडसेट सेल में 94,900 रुपये (एमआरपी 99,900 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर अधिकतम 18,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर 2,500 रुपये के डिस्काउंट के साथ 40,000 रुपये से ज्यादा की खरीदी पर अतिरिक्त 2,500 रुपये की छूट मिलेगी।
 

Oppo F9 (4GB, 64GB)

ओप्पो एफ9 का 4 जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट 3,000 रुपये की छूट के बाद 18,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर सर्वाधिक 15,700 रुपये की छूट मिलेगी। Oppo F9 में दो रियर कैमरे और 6.3 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है।
 

Apple iPhone X 64GB

Flipkart Big Billion Days सेल में आईफोन X का  64 जीबी वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 69,999 रुपये (एमआरपी 92,430 रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध है। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर अधिकतम 18,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। एचडीएफसी कार्ड से भुगतान पर अलग से 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। iPhone X में 5.8 इंच का सुपर रेटिना एचडी डिस्प्ले और ऐप्पल ए 11 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement
 

Nokia 5.1 Plus

भारतीय बाजारा में नोकिया 5.1 प्लस नया बजट स्मार्टफोन है। नोकिया ब्रांड के इस स्मार्टफोन की कीमत वैसे तो 13,199 रुपये है लेकिन अभी फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में यह हैंडसेट 10,499 में बेचा जा रहा है। एंड्रॉयड वन वाले इस स्मार्टफोन में 5.8 इंच एज-टू-एज एचडी+ डिस्प्ले और दो रियर कैमरे दिए गए हैं।
 

Nokia 6.1 Plus

नोकिया 6.1 प्लस की कीमत वैसे तो 17,600 रुपये है लेकिन अभी सेल में इस हैंडसेट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर सर्वाधिक 11,700 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Nokia 6.1 Plus में 5.8 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दी गई है।
 

Asus ZenFone Max Pro M1

Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान असूस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 के सभी वेरिएंट डिस्काउंट पर बेचे जा रहे हैं। 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 9,999 रुपये (एमआरपी 10,999 रुपये), 6 जीगबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट 12,999 रुपये (एमआरपी 14,999 रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध है। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी पर छूट के बाद यह वेरिएंट 10,999 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये) में मिल जाएगा।
Advertisement
 

Asus ZenFone 5Z

असूस जेनफोन 5जेड पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, छूट के बाद यह हैंडसेट 24,999 रुपये में मिल रहा है। असूस का यह स्मार्टफोन 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6.2 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्र्रैगन 845 चिपसेट और 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
 

Honor 9N

हॉनर 9एन पर 4,000 रुपये की छूट दी जा रही है, इस स्मार्टफोन की कीमत 13,999 रुपये है। लेकिन अभी Flipkart Big Billion Days सेल में यह हैंडसेट 9,999 रुपये में मिल जाएगा। इस दाम में आपको 3 जीबी रैम/32 जीबी वेरिएंट मिलेगा। हॉनर ब्रांड के इस स्मार्टफोन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले, किरिन 659 प्रोसेसर और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Flipkart Big Billion Days Sale, Redmi Note 5 Pro

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.