Flipkart का दिवाली ऑफर, 3500 रुपये सस्ता हुआ Realme का 50MP कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन

Flipkart Big Bang Diwali सेल में स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और होम एप्लायंसेज आदि पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2025 07:39 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4 5G में 7000mAh की बैटरी मिलती है।
  • Realme P4 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G प्रोसेसर है।
  • Realme P4 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है।

Realme P4 5G में 7000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Realme

Flipkart Big Bang Diwali सेल में स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और होम एप्लायंसेज आदि पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आपका बजट 15 हजार रुपये से कम है और आप अपने लिए नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो इससे काफी बचत हो सकती है। आज हम Realme के इस साल लॉन्च हुआ किफायती 5G स्मार्टफोन Realme P4 5G पर मिलने वाले ऑफर बात कर रहे हैं। फ्लिपकार्ट पर इस 50 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन को भारी कीमत में कटौती और शानदार बैंक डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए Realme P4 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme P4 5G Offers & Price

Realme P4 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है जो कि इस साल अगस्त में 18,499 रुपये लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2 हजार रुपये छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 14,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा स्मार्टफोन देने पर 12,950 रुपये बचत कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से 3500 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Realme P4 5G Specifications

Realme P4 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2392 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। P4 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G प्रोसेसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस मिलता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप के मामले में P4 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन के लिए इस फोन की लंबाई 163.34 मिमी, चौड़ाई 75.88 मिमी, मोटाई 7.58 मिमी और  वजन 185 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Advertisement

Realme P4 5G की डिस्प्ले कैसी है?

Realme P4 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2392 पिक्सल है।

Realme P4 5G की बैटरी कैसी है?

Realme P4 5G में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Realme P4 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Realme P4 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G प्रोसेसर दिया गया है।

Realme P4 5G की कीमत कितनी है?

Realme P4 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.