पांच शानदार कैमरा फोन जिनकी कीमत है 10,000 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2015 13:49 IST
हर कोई अपने पसंदीदा लम्हों को कैमरे में कैद कर लेना चाहता है, लेकिन हर वक्त आपके पास कैमरा मौजूद होने की संभावना भी बेहद कम होती है। ऐसे में आपका स्मार्टफोन कैमरे की भूमिका निभाता है। आज की तारीख में कई यूज़र स्मार्टफोन खरीदने से पहले उसके कैमरे के बारे में अच्छा खासा रिसर्च करते हैं। मार्केट में तो कई हाई-एंड डिवाइस मौजूद हैं जो शानदार कैमरे के साथ आते हैं। पर यह भी जरूरी नहीं कि हर यूज़र के पास इन हाई-एंड डिवाइस को खरीदने का बजट हो। अगर बजट रेंज में शानदार कैमरा वाले फोन मिल जाएं तो कस्टमर की तो चांदी ही चांदी है।

अगर स्मार्टफोन खरीदने के पीछे अच्छा कैमरा ही मकसद है तो रिजॉल्यूशन, रियर कैमरा, फ्रंट कैमरा, एलईडी फ्लैश, ऑटोफोकस, बर्स्ट मोड, इमेज स्टेबलाइजेशन और वीडियो रिकॉर्डिंग के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेना जरूरी होता है। वैसे तो कई कंपनियों का ऐसा दावा रहा है कि उनके डिवाइस का कैमरा ऐप सबसे शानदार है। लेकिन हमने 10,000 रुपये के रेंज में आपके लिए बेहतरीन कैमरा फोन सुझाने की कोशिश की है।

यू यूरेका प्लस
यू यूरेका प्लस (रिव्यू) स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। रिव्यू करने के दौरान हमने पाया कि आईएमएक्स214 सेंसर की बदौलत इस हैंडसेट से बेहतर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की उम्मीद की जा सकती है। इसमें एचडीआर फोटो और वीडियो के लिए सपोर्ट भी शामिल है।
यू यूरेका प्लस का कैमरा अच्छा है। यह डिटेल्ड और शार्प तस्वीरें लेता है। कलर्स काफी वाइब्रेंट हैं। तस्वीरों में कमी निकालने के लिए आपको डेस्कटॉप पर उसे ज़ूम करके देखना पड़ेगा। एचडीआर मोड के रिजल्ट बेहतरीन थे। हमने आम तौर पर एचडीआर मोड में शूट करना पसंद किया क्योंकि इसका असर बहुत सूक्ष्म था पर यह आंखों को साफ नज़र आता था। वीडियो आम तौर पर अच्छे थे और क्लोज़ अप शॉट भी। हालांकि, कम रोशनी में रिजल्ट उतने बेहतर नहीं आए। कैमरा ऐप यूज़र फ्रेंडली है। सेटिंग्स आइकन ने स्क्रीन का छोटा हिस्सा लिया। वीडियो, फोटो और पनोरमा शॉट के लिए बटन बने हैं। साथ में फ्लैश सेलेक्टर भी है। इसका डिजाइन बेहतरीन है, इस वजह से कैमरे को इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
Advertisement

हुवावे हॉनर 4सी
हॉनर 4सी का 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा बेहद ही तेजी से काम करने वाला ऐप है। यह फोकस करने में कम वक्त लागता है और अच्छे डिटेल के साथ फोटो कैपचर करने में कामयाब होता है। नेचुरल कलर आंखों को भांते हैं। हमें रिव्यू के दौरान फोटो के ब्लर होने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। कैमरे की परफॉर्मेंस बेहद ही अच्छी है। कम रोशनी में ली गई तस्वीरें शानदार तो नहीं हैं पर खराब भी नहीं। इस कैमरे से यूज़र 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। स्मार्टफोन में मौजूद 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से ली गई तस्वीरों में अच्छे डिटेल मौजूद रहते हैं।

शाओमी रेडमी 2 प्राइम
शाओमी रेडमी 2 प्राइम हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। हैंडसेट का कैमरा हमें रिव्यू के दौरान पसंद आया। ऑटोफोकस हमेशा तेजी से काम नहीं करता था, लेकिन बजट फोन होने के बावजूद इसकी तस्वीर की क्वालिटी शानदार थी। नेचुरल और आर्टिफिशिल ऑब्जेक्ट के टेक्सचर शानदार आए। रात में ली गई तस्वीरों की क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं थी, खासकर दूर के ऑब्जेक्ट की फोटो में। कुल मिलाकर इसकी कीमत को देखते हुए यह एक शानदार फोन है।
Advertisement

इन तीनों स्मार्टफोन के अलावा दो हैंडसेट ऐसे हैं जिसके बारे में आप विचार कर सकते हैं। दैनिक इस्तेमाल में इन स्मार्टफोन की भी परफॉर्मेंस अच्छी रही।
Advertisement

कूलपैड डेज़न 1
कूलपैड डेज़न 1 में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हम इस स्मार्टफोन के कैमरे की परफॉर्मेंस से भी हम बेहद खुश हुए। तेज धूप में ली गई तस्वीरें थोड़ी वाश्ड आउट थीं, लेकिन इनमें डिटेल की कोई कमी नहीं थी। कम रोशनी में ली गई तस्वीरें बेहद ही शानदार थीं, खासकर जब आसपास स्ट्रीटलैंप जैसा रोशनी का स्रोत मौजूद हो। कैमरे से ली गई तस्वीरों में नॉयज की कमी थी, हालांकि नॉयज रिडक्शन प्रोसेस के कारण कलर और टेक्सचर को नुकसान पहुंचता है। फोटो फोन के स्क्रीन पर तो शानदार नज़र आए लेकिन कंप्यूटर स्क्रीन पर देखने में कमी साफ झलकती है। इसके बावजूद हम कैमरे के आउटपुट से संतुष्ट हैं। इसके कैमरे का ऑटोफोकस और मैनुअली टैप करके फोकस करने वाला फ़ीचर तेजी से काम करता है। कैमरा ऐप में एक प्रो मोड मौजूद है जो आपको व्हाइट बैलेंस, आईएसओ और एक्सपोज़र मैनेज करने का विकल्प देता है। फ्रंट कैमरा भी अच्छे से काम करता है। इसमें एक स्लाइडर मौजूद है जिससे यूज़र ब्यूटिफिकेशन का स्तर तय कर सकते हैं। इसके अलावा कैमरा ऐप में कई सामान्य फ़ीचर के साथ एचडीआर भी मौजूद है।

लेनेवो के3 नोट
लेनेवो के3 नोट (रिव्यू) में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। कैमरे ने कभी निराश किया तो कभी खुश। कैमरे की प्लेसमेंट रियर हिस्से के एक कोने में है। कई बार फोटो लेते वक्त हमने पाया कि हमारी ऊंगलियां लेंस के सामने आ जाती थीं। इस कारण से हमें फोन को इसके किनारे पर पकड़े रहना पड़ता था। लाइटिंग का असर कैमरे से लिए फोटो पर साफ दिखा। बरसात के दिनों में ली गई तस्वीरें पूरी रोशनी में लिए गए फोटो के जितनी अच्छी नहीं थी। हमने जब फोटो को फुल साइज़ में रिव्यू किया तो डिटेलिंग की कमी साफ़ झलकी। हालांकि फोन के स्क्रीन पर तस्वीरें शानदार लग रही थीं। कलर्स आमतौर पर अच्छे थे। दूर की तस्वीरों की तुलना में क्लोजअप शॉट्स बेहतर आए।
Advertisement

वैसे, यह सब हमारी ओर से सुझाव हैं। मार्केट में कई और डिवाइस मौजूद हैं जिसके कैमरा परफॉर्मेंस से आप खुश होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.