Fairphone 5 फोन 5 साल की वारंटी और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च, 10 साल तक मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट

Fairphone 5 में 6.46 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,224 x 2,700 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 880 निट्स तक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 अगस्त 2023 11:17 IST
ख़ास बातें
  • Fairphone 5 में 6.46 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Fairphone 5 में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • Fairphone 5 में 4,200mAh की बैटरी दी गई है।

Fairphone 5 में 6.46 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Fairphone

Fairphone ने नया स्मार्टफोन Fairphone 5 लॉन्च कर दिया है जो कि 10 साल तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट और 5 साल की वारंटी के साथ आता है। स्मार्टफोन 70% फेयर और रियसाइकल मैटेरियल से बना है। इसे सिर्फ फिलिप्स स्क्रूड्राइवर से आसानी से रिपेयर किया जा सकता है। यहां हम आपको इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में बता रहे हैं।

Fairphone 5 लंबे समय तक चलने के लिए तैयार किया गया है। यह फोन कम से कम 2031 तक 5 साल की वारंटी और सॉफ्टवेयर सपोर्ट प्रदान करेगा। उसके बाद कंपनी दो और सालों के लिए अपडेट बढ़ाएगी, जिससे ग्राहकों को एक दशक का सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलेगा। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 आउट ऑफ बॉक्स के साथ आता है और कंपनी का प्लान फोन में कम से कम 5 ओएस अपडेट देने का है।


Advertisement
Fairphone 5 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Fairphone 5 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोप में €699 (लगभग 62,485 रुपये) और यूके में £619 (लगभग 64,469 रुपये) है। यह स्मार्टफोन कंपनी की ऑफिशियल साइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Matte Black, Sky Blue और नए Transparent एडिशन में आता है।


Fairphone 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Fairphone 5 में 6.46 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,224 x 2,700 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 880 निट्स तक है। पैनल गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Fairphone 5 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Fairphone 5 में 4,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.2, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई 6E, ड्यूल स्पीकर, IP55 रेटिंग, एनएफसी और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.