फेसबुक एंड्रॉयड पर आएगा 'स्लाइडशो' फ़ीचर, अब तस्वीरें कहेंगी कहानी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2016 11:04 IST
ख़ास बातें
  • सबसे पहले आईओएस ऐप में जून में इस फ़ीचर की शुरुआत की गई थी
  • फेसबुक अब एंड्रॉयड बीटा ऐप पर स्लाइडशो फ़ीचर की टेस्टिगं कर रहा है
  • अब तस्वीरों का स्लाइडशो बनाकर, म्यूूज़िक के साथ दोस्तों को टैग कर सकते है
फेसबुक अपने एंड्रॉयड ऐप में स्लाइडशो मूवी मेकर फ़ीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फ़ीचर से आप  एंड्रॉयड बीटा ऐप में कई सारी तस्वीरें व वीडियो को म्यूज़िक के साथ एक स्लाइडशो बना सकते हैं। स्लाइडशो फ़ीचर की शुरुआत इसी साल ज़ून में आईओएस पर की गई थी। इसमें पहले से स्लाइड शो को बनाकर कंटेट को अपने हिसाब से कस्टमाइज़ किया जा सकता है। इसके अलावा अपने हिसाब से थीम भी चुनी जा सकती है। प्री-मेड स्लाइड शो में पांच तस्वीरों तक या फिर पिछले 24 घंटे में आपके द्वारा ली गई वीडियो का स्लाइडशो बन जाता था। अब, फेसबुक अब अपने एंड्रॉयड बीटा ऐप में अपने स्लाइडशो फ़ीचर की टेस्टिंग कर रही है जिससे यूज़र खुद स्लाइडशो बनाकर  पोस्ट कर सकते हैं।

फेसबुक ने अपने 'मूमेंट्स' ऐप में स्लाइडशो फ़ीचर लॉन्च किया था लेकिन इसकी शुरुआत कंपनी ने जून में अपने आईओएस ऐप में की थी। हालांकि, यूज़र को ऐप में स्लाइड शो बनाने के लिए कोई विकल्प नहीं दिख रहा था। न्यूज़ फीड में दिख रहे किसी अन्य यूज़र द्वारा पोस्ट किए गए स्लाइड शो पर ही उन्हें 'ट्राई इट' करने का विकल्प दिख रहा था।
 

फेसबुक के एंड्रॉयड बीटा ऐप में स्लाइडशो फ़ीचर के आने के साथ ही, अब यूज़र खुद अपना स्लाइडशो  बना सकते हैं। और इसके लिए आपको अपनी न्यूज़ फीड में किसी और के बनाए स्लाइडशो को ढूंढने की जरूरत भी नहीं है। ऐप में सबसे ऊपर दिख रहे पोस्ट लिखने वाली जगह पर क्लिक करने पर फोटोज़, वीडियोज़, गो लाइव, चेकइन के साथ आपको एक नया विकल्प दिखेगा। यह नया विकल्प स्लाइडशो है, जिस पर क्लिक करने से आप फेसबुक के स्लाइडशो एडिटर पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। स्लाइडशो बनाने के लिए, आपको कम से कम तीन तस्वीरों की जरूरत होगी और आप पहले से फेसबुक के म्यूज़िक को शामिल कर सकते हैं। आप स्लाइडशो का टाइटल दे सकते हैं जो सबसे ऊपर दिखेगा। अभी, आप अपनी पसंद की म्यूज़िक टोन नहीं चुन सकते। इसके अलावा, आप स्लाइडशो की तस्वीरों में दिख रहे लोगों को टैग कर सकते हैं।

तस्वीरें व म्यूज़िक सेलेक्ट करने के बाद, सबसे ऊपर दांयें कोने पर क्लिक करन से स्लाइडशो बन जाता है। इसके बाद आप अपनी सुविधानुसार इसके समय को कम या ज्यादा कर सकते हैं। अगर आप अपने स्लाइडशो को एचडी मोड में चाहते हैं तो स्लाइडशो के सबसे ऊपर इसे ऑन करने के लिए एक टॉगल दिया गया है। यह फ़ीचर फेबुक के नए एचडी वीडियो अपलोडिंग का हिस्सा है।  इस फ़ीचर की अभी टेस्टिंग चल रही है और इसके जल्द ही बड़े स्तर पर जारी करने की उम्मीद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Slideshow, Slideshow, Apps, Social

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.