Facebook News Feed का बदला रंगरूप, कैमरे में आए नए फ़ीचर

फेसबुक न्यूज़ फीड को और ज़्यादा इंटरेक्टिव बनाने और आसान इस्तेमाल के इरादे से, फेसबुक ने अपने डिज़ाइन में भी कुछ बदलाव किए हैं। कंपनी ने बुधवार को कहा कि, इन बदलाव में अपना कमेंट स्टाइल और उसे पढ़ने का तरीका व डिज़ाइन शामिल हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 अगस्त 2017 16:14 IST
फेसबुक न्यूज़ फीड को और ज़्यादा इंटरेक्टिव बनाने और आसान इस्तेमाल के इरादे से, फेसबुक ने अपने डिज़ाइन में भी कुछ बदलाव किए हैं। कंपनी ने बुधवार को कहा कि, इन बदलाव में अपना कमेंट स्टाइल और उसे पढ़ने का तरीका व डिज़ाइन शामिल हैं।

फेसबुक की प्रोडक्ट मैनेजर, शैली गुयेन और डिज़ाइन डायरेक्टर, रियान फ्रेटाज़ ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ''हम हमेशा से फसेबुक पर लोगों को ज़्यादा सार्थक और जिंदादिल संवाद करने में मदद के लिए काम करते रहे हैं। किसी पोस्ट पर कमेंट भी अब दूसरे लोगो के साथ बेहतर संवाद का जरिया बन चुके हैं।''

उन्होंने आगे बताया, ''हमने फेसबुक पर अपने कमेंट स्टाइल को अपडेट किया है और अब यह देखना आसान हो गया है कि किसी दूसरे यूज़र के लिए कौन सा कमेंट सीधा जवाब है।''
 

कंपनी न्यूज़ फ़ीड के लुक और कलर कंट्रास्ट को भी अपडेट किया है जिससे अब लिखे हुए शब्दों को और बेहतर तरीके से पढ़ा जा सकता है। आसानी से पढ़ने के लिए बड़े लिंक प्रिव्यू, अपडेटेड आइकन और लाइक, कमेंट और शेयर बटन भी हैं। इसके अलावा कौन कमेंट कर रहा है या उनकी एक गोल प्रोफाइल तस्वीर भी देखी जा सकती है।
Advertisement

द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक न्यूज़ फीड को नेविगेट करना अब और ज़्यादा आसान हो गया है। किसी लिंक पर क्लिक कर आप जान सकते हैं कि आप कहां रीडायरेक्ट होंगे। और किसकी पोस्ट पर कोई यूज़र कमेंट, रिएक्ट या पढ़ रहा है। कंपनी ने कहा कि इन डिज़ाइन अपडेट से पेज रीच या रेफ़रल ट्रैफिक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ट्रेंडिंग न्यूज़ सेक्शन अमेरिका में आईफोन और एंड्रॉयड यूज़र के लिए मोबाइल पर उपलब्ध है।
Advertisement

इसके अलावा फेसबुक ने मार्च में पेश किए गए नए फेसबुक कैमरा फ़ीचर को रोलआउट करने का भी ऐलान किया। इनमें फेसबक कैमरे (सभी क्रिएटिव इफेक्ट के साथ) का इस्तेमाल कर फेसबुक लाइव सपोर्ट भी शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, News Feed, Facebook Update, News Feed Redesign, Social, Apps

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.