ईवी निर्माता Nio ने रखा मोबाइल इंडस्ट्री में कदम, 2023 में ला सकती पहला फोन!

Nio चीन की पहली ईवी कंपनी नहीं है जिसने टेक्नोलॉजी मार्केट के अन्य एरिया में बिजनेस शुरू करने की कोशिश की है। बीते साल BYD ने एक स्मार्टवॉच लॉन्च की थी।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अगस्त 2022 12:45 IST
ख़ास बातें
  • लोकप्रिय चीनी EV कंपनी Nio ने मोबाइल टेक्नोलॉजी में एंट्री की है।
  • Nio के पास पहले से ही मोबाइल टेक्नोलॉजी में काफी कुछ करने के लिए है।
  • ई कंपनी का रजिस्टर्ड कैपिटल 100 मिलियन डॉलर है।

Photo Credit: Nio

लोकप्रिय चीनी EV कंपनी Nio ने मोबाइल टेक्नोलॉजी में एंट्री की है। Nio Mobile Technologies Co. Ltd अब आधिकारिक है। कंपनी का पूरा स्वामित्व Nio के पास है और इसने जरूरी रेगुलेटरी जरूरतों को बढ़ा दिया है। नई कंपनी का रजिस्टर्ड कैपिटल 100 मिलियन डॉलर है। ईवी तैयार करना और मोबाइल टेक्नोलॉजी वैसे तो काफी अलग-अलग हैं। कुछ टेक्नोलॉजी कंपनियों ने ईवी निर्माण में विविधता लाने पर विचार किया है। 

नई Nio टेक कंपनी के लीगल रिप्रेंटेटिव, Nio के को-फाउंडर और वर्तमान अध्यक्ष किन लिहोंग हैं। Nio Mobile Technologies का रजिस्टर्ड एड्रेस ग्लोबल हेडक्वार्टर है जो कि Anting, शंघाई में स्थित है। नई कंपनी आधिकारिक तौर पर एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और एआई हार्डवेयर डेवलपर है। यह Nio की बढ़ती सहायक कंपनियों में से पहली है जो खास तौर पर मोबाइल टेक्नोलॉजी बिजनेस को टारगेट कर रही है। आगामी Nio फोन अगले साल आने की उम्मीद है। Nio के सीईओ को पहले यह कहते हुए देखा गया था कि कंपनी एक ऐसा मोबाइल फोन तैयार करने का प्लान बना रही है जो साल में एक बार लॉन्च होगा।

अपने अधिक कनेक्टेड Nio EVs के जरिए Nio के पास पहले से ही मोबाइल टेक्नोलॉजी में काफी कुछ करने के लिए है। Nio EV का इस्तेमाल करके शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए मॉडल एडवांस टेक्नलोॉजी का लाभ ले सकते हैं। ऐसी उम्मीद है कि जब Nio फोन आएगा, तो वह Nio इकोसिस्टम में आसानी से फिट हो जाएगा और एक शानदार ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगा। अपने स्मार्टफोन प्लान पर अभी तक Nio की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

किसी भी मामले में एक Nio फोन एक शानदार गैजेट हो सकता है। यह काफी हद तक Nio EV के यूनिक डिजाइन पर तैयार किया जाएगा। इसमें शानदार फीचर्स को शामिल किया जाएगा जो कि यूजर्स को पसंद आ सकते हैं। ऐसी उम्मीद है कि Nio फोन एक iPhone से कम महंगा होगा।

Nio चीन की पहली ईवी कंपनी नहीं है जिसने टेक्नोलॉजी मार्केट के अन्य एरिया में बिजनेस शुरू करने की कोशिश की है। बीते साल BYD ने एक स्मार्टवॉच लॉन्च की जिसका इस्तेमाल उसकी कारों को अनलॉक करने के लिए किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए ब्लोटवेयर कैसे करें अनइंस्टॉल, ये है बेहतर तरीका
  2. 56 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, यहां हुई ऑफर की बारिश
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  3. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  4. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  8. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  9. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  10. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.