जमा देने वाली –20°C ठंड में भी चलता है! DOOGEE ने लॉन्च किया 200MP कैमरा, 20500mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

इसमें 40 मीटर रेंज वाला लेजर फाइंडर दिया गया है जो लेंथ, एरिया और वॉल्यूम का माप कर सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2025 19:47 IST
ख़ास बातें
  • इसमें एल्युमीनियम एलॉय बैक पैनल लगा है।
  • फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • इसमें 40 मीटर का लेजर फाइंडर दिया गया है

DOOGEE V Max LR में 6.78 इंच का FHD+ IPS डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: DOOGEE

DOOGEE V Max LR फोन को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन खासतौर पर आउटडोर इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है जिसमें धांसू फीचर्स जैसे कैमरा, बड़ी बैटरी, स्ट्रॉन्ग बिल्ड आदि शामिल हैं। इसमें 40M बिल्ट-इन लेजर रेंजफाइंडर लगा है जो किसी रग्ड फोन में दुर्लभ फीचर बन जाता है। इसका बैक पैनल एल्युमीनियम एलॉय का बना है। फोन –20°C की जमा देने वाली ठंड में भी कॉल हैंडल कर सकता है। फोन में 6.78 इंच का FHD प्लस IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 20500mAh की बैटरी है। आइए जानते हैं और भी खास फीचर्स समेत इसकी कीमत के बारे में। 

DOOGEE V Max LR Price

DOOGEE V Max LR की कीमत 579 डॉलर (लगभग 52000 रुपये) है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से ऑर्डर किया जा सकता है। फोन को Armor Black और Battle Rust वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

DOOGEE V Max LR Specifications

DOOGEE V Max LR में 6.78 इंच का FHD+ IPS डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें एल्युमीनियम एलॉय बैक पैनल लगा है। एंटी स्लिप स्टिच, और पूरी तरह से सील्ड बॉडी इसे कठोर से कठोर परिस्थितियों में इस्तेमाल करने लायक बनाती है फिर चाहे बारिश हो, दलदल हो या कठिन मौसमी माहौल हो। 

सबसे खास बात इसमें 40 मीटर का लेजर फाइंडर दिया गया है जो लेंथ, एरिया और वॉल्यूम का माप कर सकता है। जिसकी मदद से इसे कंस्ट्रक्शन, सर्वे और होम लेआउट के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 1200 ल्यूमेन कैंपिंग लाइट्स लगी हैं। 

Advertisement

पावरफुल MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर
DOOGEE V Max LR में पावरफुल MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आता है। जिसके साथ में Gemini AI फीचर्स भी इसमें मिल जाते हैं। 

फोन में है 20500mAh की पहाड़ जैसी बैटरी
V Max LR का एक और हाइलाइट फीचर इसकी 20500mAh की बैटरी है जो कई दिनों तक बैकअप दे सकती है। कंपनी का कहना है कि यूजर इसकी बदौलत –10°C तापमान में भी 15 घंटे तक वीडियो प्लेबैक ले सकते हैं। –20°C में भी यह कॉल हैंडल कर सकता है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है और 10W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें IP68/IP69K रेटिंग कंपनी ने दी है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E और NFC का सपोर्ट भी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.