Doggee S200: 10,100mAh बैटरी, 12GB रैम वाला ईंट जैसा मजबूत स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Doogee S200 को कई ग्लोबल मार्केट के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। स्मार्टफोन को ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2024 19:28 IST
ख़ास बातें
  • Doogee S200 रगेड स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च किया गया है
  • Doogee के लेटेस्ट स्मार्टफोन में 100MP AI-पावर्ड मेन रियर कैमरा सेंसर दिय
  • फोन 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सर्वाइव करने का दावा करता है

Photo Credit: Doogee

Doogee S200 रगेड स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च किया गया है। नया रगेड दो डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें से एक छोटा सेकंडरी डिस्प्ले रियर कैमरा मॉड्यूल के बीच में सेट है। यह सर्कुलर डिस्प्ले है, जो ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले फीचर के साथ आता है। इसमें 32GB (12GB फिजिकल और 20GB वर्चुअल) रैम के साथ आता है। Doogee के लेटेस्ट स्मार्टफोन में 100MP AI-पावर्ड मेन रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। यह रगेड फोन 5G कनेक्टिविटी भी सपोर्ट करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक विशाल 10,100mAh बैटरी है।

Doogee S200 को कई ग्लोबल मार्केट के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। स्मार्टफोन को ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Doogeemall में इस स्मार्टफोन को 399.99 डॉलर (करीब 33,600 रुपये) में लिस्ट किया गया है। कंपनी 50 USD का कूपन डिस्काउंट भी पेश कर रही है।
Advertisement
 

Doogee S200 Specifications

Doogee S200 एक रगेड स्मार्टफोन है, जिसे ड्यूरेबिलिटी के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन -30 डिग्री से लेकर 70 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर भी आराम से काम कर सकता है। इसे डस्ट एंड वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68/IP69K रेटिंग और साथ ही ड्यूरेबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन प्राप्त है। फोन डिजिटल टूलकिट के साथ आता है। फोन के बैक में प्रोटेक्शन के लिए एयरोस्पेस-ग्रेड अलॉय मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। फोन 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सर्वाइव करने का दावा करता है। इतना ही नहीं, कंपनी का दावा है कि यह 1.8 मीटर से गिरने पर भी बच सकता है।

फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72-इंच FHD+ IPS मेन डिस्प्ले है। वहीं, नोटिफिकेशन और जरूरी कामों को तुरंत करने के लिए एक सेकंडरी 1.32-इंच AMOLED रियर डिस्प्ले भी दिया गया है। S200 को 6nm MediaTek Dimensity 7050 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। फोन 32GB रैम (12GB + 20GB तक वर्चुअली एक्सपेंडेबल) और 256GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। यह Android 14 OS पर चलता है।
Advertisement

Dogee S200 में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 100MP AI-पावर्ड मेन कैमरा है। सेटअप में 20-मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा भी है, जो कम रोशनी में भी क्लीयर फोटो लेने का दावा करता है। तीसरा कैमरा 20-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस है। पानी के भीतर फोटोग्राफी के लिए, S200 5 फीट (1.5 मीटर) तक की गहराई को संभाल सकता है।

डिवाइस में 10,100mAh की बड़ी बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें पावर शेयरिंग के लिए रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल है। Doogee S200 में एक Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, NFC, GPS, Glonass आदि कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। फोन साइड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.