शाओमी दिवाली सेल में इन स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट, जानें सारे ऑफर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2016 16:18 IST
ख़ास बातें
  • इस सेल में मी मैक्स प्राइम पहली बार 19,999 रुपये में उपलब्ध होगा
  • शाओमी मी 4 और मी बैंड 2 एक रुपये की फ्लैश सेल में मिलेंगे
  • शाओमी मी 5 पर 3,000 रुपये की छूट मिलेगी
शाओमी की मी दिवाली सेल की शुरुआत सोमवार से बुधवार तक चलेगी। कंपनी ने इस सेल में तीन दिन तक एक रुपये की फ्लैश डील, कीमतों में कटौती, कूपन और कई दूसरे ऑफर दने का वादा किया है। अब कंपनी ने सेल सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली इस सेल के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक एक रुपये वाली फ्लैश डील हर रोज दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएंगी।

जैसा कि हम पहले से जानते हैं कि भारत में मी मैक्स प्राइम को 19,999 रुपये पर लॉन्च किया जाएगा और शाओमी मी दिवाली सेल में पहले दिन इसकी बिक्री शुरू करेगी। मी मैक्स और मी मैक्स प्राइम में कुछ बड़े फर्क हैं। मी मैक्स प्राइम में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। मीडॉटकॉम के अलावा शाओमी मी मैक्स प्राइम सोमवार से अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा।

कंपनी ने जानकारी दी है कि दिवाली के मौके पर आई मी सेल में छह दूसरे स्मार्टफोन को भी छूट के साथ बेचा जाएगा। इनमें रेडमी 3एस, रेडमी 3एस प्राइम, रेडमी नोट 3 (2 जीबी+16 जीबी), रेडमी नोट 3 (3 जीबी+32 जीबी), मी मैक्स और मी 5 स्मार्टफोन शामिल हैं। शाओमी मी 5 को 3,000 रुपये की छूट के साथ 19,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा शाओमी ज़ीरो प्रतिशत ईएमआई ऑफर भी दे रही है।

रेडमी नोट 3 (3 जीबी+ 32 जीबी) और मी मैक्स पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी और ये स्मार्टफोन क्रमशः 10,999 और 13,999 रुपये में उपलब्ध होंगे। वहीं मी मैक्स स्मार्टफोन खरीदने पर यू़ज़र को मुफ्त हंगामा सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। रेडमी 3एस, रेडमी 3एस प्राइम और रेडमी नोट 3 (2 जीबी + 16 जीबी) पर भी सेल के दौरान 500 रुपये की छूट मिलेगी और ये फोन क्रमशः 6,499 और 8,499 रुपये और 9,499 रुपये में मिलेंगे।
Advertisement

शाओमी मी दिवाली सेल में एक्सेसरी पर भी डिस्काउंट दे रही है। मी इन-ईयर हेडफोन प्रो 400 रुपये की छूट के साथ 1,399 रुपये में उपलब्ध होगा। मी कैपसूल ईयरफोन 100 रुपये की छूट के साथ 899 रुपये में मिलेगा। वहीं मी ब्लूटूथ स्पीकर 700 रुपये डिस्काउंट के साथ 1,999 रुपये में कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। 10000 एमएएच वाला मी पावर बैंक 200 रुपये की छूट के साथ 1,099 रुपये में मिलेगा।
Advertisement

इसके अलावा शाओमी मी प्रोटेक्ट एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज कवर पर भी 30 प्रतिशत की छूट दे रही है।

इसके अलावा दूसरे हालिया लॉन्च प्रोडक्ट मी एयर प्यूरिफायर 9,999 रुपये और 10000 एमएएच मी पावर बैंक प्रो 1,999 रुपये में मिलेगा। वहीं मी बैंड 2 की कीमत 1,999 रुपये होगी।
Advertisement

इससे पहले हमने आपको बताया था कि शाओमी की मी दिवाली सेल में कुछ प्रोडक्ट के साथ दूसरे प्रोडक्ट किफ़ायती दरों पर मिलेंगे। इन डील के तहत 20000 मी पावर बैंक और यूएसबी फैन को 1,899 रुपये, मी बैंड और मी बैंड स्ट्रैप को 1,099 रुपये जबकि मी बैंड 2 और यूएसबी फैन को 1,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया था कि एक रुपये वाली फ्लैश सेल तीन दिन तक हर रोज दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। सोमवार को रेडमी 3एस और मी ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। जबकि अगले दिन रेडमी नोट 3 (16 जीबी) और 20000 एमएएच पावर बैंक खरीदा जा सकेगा। 19 अक्टूबर को शाओमी मी 4 और मी बैंड 2 को एक रुपये में खरीदा जा सकता है।

शाओमी गो स्मैश नाम से एक नए गेम का आयोजन भी कर रही है जिसे खेलकर ग्राहक मुफ्त डिवाइस और कूपन जीत सकते हैं। हर प्रोडक्ट की खरीदारी पर मी लैपटॉप स्टिकर देगी। 5,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच की खरीदारी करने पर मी कीचैन और 15,000 रुपये से ज्यादा की खरीदारी पर मी यूएसबी फैन मिलेगा। शाओमी मी प्रोटेक्ट पर 300 रुपये की छूट और शाओमी मी 5 खरीदने पर जीरो प्रतिशत ईएमआई भी ऑफर कर रही है। मी दिवाली सेल के दौरान शाओमी हर रोज एक लकी ड्रॉ भी निकालेगी जिसमें एक ग्राहक को मुफ्त रोबोट वैक्यूम दिया जाएगा।

सुनिश्चित कर लें कि आप कंपनी की वेबसाइट पर पहले ही रजिस्ट्रेशन करा लें और फ्लैश सेल व छूट के लिए बिल व कार्ड डिटेल पहले ही भर लें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  4. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  5. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  6. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  7. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  10. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.