टेक्नोलॉजी के दीवानों को पसंद आएंगे ये दिवाली गिफ्ट

विज्ञापन
Aayush Batra, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2016 19:25 IST
दिवाली नज़दीक है, ऐसे में आप अपने करीबियों के लिए गिफ्ट खरीदने की योजना बना रहे होंगे। आमतौर पर लोग मिठाई, कपड़े या गहने गिफ्ट में देते हैं। अगर आप कुछ अलग करने की सोच रहे हैं तो ये गैजेट्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। अच्छी बात यह है कि आपको इन प्रोडक्ट के लिए बहुत ज़्यादा नहीं खर्चना पड़ेगा। और आपके कई विकल्प भी मिल जाएंगे।

हमने आपके लिए इंटरनेट से 14 बेहतरीन प्रोडक्ट ढूंढ निकाले हैं जो अलग-अलग लोगों के लिए अच्छा गिफ्ट साबित होंगे।
Advertisement

दिवाली के लिए एक्सेसरी गिफ्ट
यूनिक यूसी46 पोर्टेबल प्रोजेक्टर

Advertisement
घर में सिनेमा हॉल जैसे बड़े स्क्रीन के मज़े लेना है तो यह प्रोडक्ट आपके लिए है। और यह किफायती भी है। यह अमेज़न इंडिया पर 4,999 रुपये में उपलब्ध है।

सैमसंग गियर वीआर हेडसेट
Advertisement
क्या आपके जान-पहचान के किसी शख्स के पास महंगा सैमसंग फोन है? तो यह वीआर हेडसेट एक परफेक्ट गिफ्ट है। यह अमेज़न इंडिया पर 6,100 रुपये में मिल रहा है।

एई ब्लूटूथ स्मार्ट वॉच
Advertisement
वैसे, इसकी तुलना आम स्मार्टवॉच से नहीं की जा सकती, लेकिन यह ऑल-इन-वन डिवाइस किफायती तो है ही और इसके रिव्यू भी अच्छे हैं। अगर आप सस्ते मगर मज़ेदार गिफ्ट की तलाश में हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प है। यह अमेज़न पर 1,419 रुपये में उपलब्ध है।

यूई रोल पोर्टेबल स्पीकर
Advertisement
यह वाटरप्रूफ स्पीकर दिखने में अच्छा है। इससे आने वाली आवाज़ अच्छी है और ऊंची भी। यूई रोल स्पीकर का यह अपग्रेडेड वेरिएंट 10,684 रुपये में अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है।
 

फैशन के दीवानों के लिए दिवाली गिफ्ट
पोलरॉय्ड इंस्टेंट मोबाइल प्रिंटर

इसे इस्तेमाल करना आसान है और साथ में रखना भी। यह छोटा सा प्रिंटर यह सुनिश्चित करेगा कि यादगार लम्हें हमेशा आपके साथ रहें। यह सस्ता नहीं है, लेकिन किसी खास शख्स के लिए यह एक अच्छा गिफ्ट है। यह अमेज़न इंडिया पर 17,995 रुपये में उपलब्ध है।

सुपर वाइड एंगल 0.4x सेल्फी लेंस
इस छोटे से लेंस की मदद से आप चलते-फिरते बेहतरीन तस्वीरें ले पाएंगे। वाइड-एंगल लेंस आपकी तस्वीर में ज्यादा से ज्यादा लोगों शामिल होने की गुंजाइश देता है। यह बेहद सस्ता भी है। आप इसे अमेज़न इंडिया से 250 रुपये में खरीद पाएंगे।

मिसफिट रे
यह एक बेहद ही सिंपल और अच्छा दिखने वाला फिटनेस ट्रैकर है। मिसफिट शाइन आपके लुक में चार-चांद लगाने का काम करेगा। यह अमेज़न इंडिया पर 7,495 रुपये में उपलब्ध है।
 

पैसा वसूल दिवाली गिफ्ट
सोनी एमडीआर-ज़ेडएक्स110 हेडफोन

पॉकेट पर बिना दबाव डाले यह दिवाली के लिए बेहतरीन गिफ्ट है। यह किफायती हेडफोन साफ आवाज़ देता है। यह अमेज़न इंडिया पर 599 रुपये में उपलब्ध है।

शाओमी रेडमी 3एस प्राइम
हमने इसे पहले महीने 10,000 रुपये से कम मे मिलने वाले पांच बेहतरीन फोन की सूची में शामिल किया था। शाओमी रेडमी 3एस प्राइम एक हरफनमौला हैंडसेट है। 8,999 रुपये में मिलने वाला यह हैंडसेट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

लेनोवो ज़ूक ज़ेड1
अगर आप कोई और फोन गिफ्ट करने का विचार कर रहे हैं तो लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 बेहतरीन विकल्प है। 15,000 रुपये से कम में यह एक शानदार हैंडसेट है। यह भी एक हरफनमौला हैंडसेट है। आप अमेज़न इंडिया से इसे 13,499 रुपये में खरीद पाएंगे।
 

ज़िदगी आसान बनाने के लिए दिवाली गिफ्ट
जेएसबी एचएफ17 11-इन-1 मसाजर

यह किफायती मसाजर आपको आराम देने का काम करेगा। यह 11 अलग यूज़र मोड के साथ आता है। यह फ्लिपकार्ट पर 799 रुपये में उपलब्ध है।

फिलिप्स एचडी 7457/20 15 कप्स कॉफी मेकर
यह एक भरोसेमंद और काम का कॉफी मेकर है। यह अमेज़न इंडिया पर 2,299 रुपये में उपलब्ध है।
 

फिटनेस के दीवानों के लिए गैजेट्स
मी बैंड 2
फिटनेस दीवानों के लिए मी बैंड 2 बेहतरीन विकल्प है। नए बैंड में ओलेड डिस्प्ले है। इसका मतलब है कि अब सस्ते दाम में आप अपनी फिटनेस पर अच्छी तरह से नज़र रख पाएंगे। यह अमेज़न पर 1,999 रुपये में मिल रहा है।

गोल्डन स्टार वंडर कोर सिक्स पैक केयर
पुराने जमाने का यह गैजेट फिटनेस की रट लगाने वालों के लिए है। यह फ्लिपकार्ट पर 3,483 रुपये में उपलब्ध है।
 

आप इन 14 गैजेट्स को इस दिवाली में गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। क्या आपकी नज़र में भी कोई ऐसा ही गिफ्ट है। कमेंट सेक्शन के जरिए हमें बताएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Diwali, Diwali Gifting, diwali gift ideas, Gifting 2016
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  4. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.