डेटाविंड पेश करेगी करीब 3,000 रुपये का 4जी स्मार्टफोन

डेटाविंड पेश करेगी करीब 3,000 रुपये का 4जी स्मार्टफोन
विज्ञापन
सस्ते मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी डेटाविंड अगले साल फरवरी में 4जी हैंडसेट पेश करेगी जिसकी कीमत करीब 3,000 रुपये होगी। साथ ही इस पर 12 महीने के लिये मुफ्त इंटरनेट ब्राउज़िंग की पेशकश की जाएगी।

डेटाविंड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनीत सिंह तुली ने कहा, ‘‘हम 4जी हैंडसेट करीब 3,000 रुपये में पेश करेंगे और इसमें 12 महीने के लिये मुफ्त 4जी ब्राउज़िंग की पेशकश की जाएगी।’’ हालांकि उन्होंने कहा कि डाउनलोड या वीडियो मुफ्त नहीं होगा।

तुली ने कहा कि जो वीडियो देखना और डाउनलोड करना चाहते हैं, वे कंपनियों द्वारा पेशकश की गयी 4जी योजना खरीद सकते हैं।

उन्होंने कहा कि डेटाविंड 4जी हैंडसेट के लिये विभिन्न मोबाइल परिचालकों के साथ बातचीत कर रही है। कंपनी पहले ही 2जी और 3जी इंटरनेट ब्राउज़िंग के लिये रिलायंस कम्यूनिकेशंस तथा टेलीनोर से गठजोड़ कर चुकी है।

3,000 रुपये के साथ 4जी श्रेणी में यह सबसे सस्ता हैंडसेट होगा। फिलहाल सबसे सस्ता 4जी हैंडसेट करीब 4,000 रुपये का है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »