कॉर्निंग का गोरिल्ला ग्लास 5 लॉन्च, 1.6 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर नहीं टूटने का दावा

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 21 जुलाई 2016 11:48 IST
मोबाइल डिवाइस के लिए ग्लास बनाने वाली कंपनी कॉर्निंग ने बुधवार को फ्लैगशिप डिवाइस के लिए बनाए गए गोरिल्ला ग्लास 5 से पर्दा उठा लिया। कंपनी ने बताया है कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 को आंतरिक लैब टैस्ट के दौरान 1.6 मीटर की ऊंचाई से गिराने पर उसे पांच से चार बार कुछ नहीं हुआ। कॉर्निंग ने बताया कि नए ग्लास को रुखड़े सहित हर किस्म के सतह पर गिरा कर टेस्ट किया गया था। कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 अब व्यवसायिक तौर पर उपलब्ध है। उम्मीद है कि यह साल के अंत तक कई मोबाइल डिवाइस का हिस्सा होगा।

कंपनी का दावा है कि वह कवर ग्लास इंडस्ट्री में सिरमौर है और दुनियाभर में करीब 4.5 बिलियन डिवाइस में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 40 बड़े ब्रांड के 1,800 प्रोडक्ट मॉडल शामिल हैं। गौरतलब है कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 लॉन्च किए जाने के लगभग 2 साल बाद पेश किया गया है।
Advertisement

इस ग्लास निर्माता कंपनी ने जोर देकर कहा कि गोरिल्ला ग्लास 5 को उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो स्क्रीन टूटने की समस्या परेशान रहते हैं। इसके अलावा कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 टचिंग, टाइपिंग और स्वाइपिंग के लिए उपयुक्त है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Corning, Corning Glass, Corning Gorilla Glass 5, Mobiles
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.