कूलपैड डेज़न नोट 3 शुक्रवार को होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2015 16:14 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड डेज़न ने भारत में अपने एक नए स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट को लेकर मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। इस हैंडसेट को शुक्रवार (9 अक्टूबर) को लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि इस इवेंट में कूलपैड डेज़न नोट 3 हैंडसेट पेश किया जाएगा। दरअसल, कंपनी ने जुलाई महीने में ही घोषणा की थी कि वह 10,000 रुपये के प्राइस रेंज में फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि शुक्रवार को लॉन्च होने वाले डिवाइस की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। और यह एक ऐसे फ़ीचर से लैस होगा जो अब तक इस प्राइस रेंज के डिवाइस में नहीं देखने को मिला। यह कूलपैड डेज़न नोट 3 को लेकर जुलाई में कंपनी द्वारा दिए गए बयान के साथ जाता है।

इस हैंडसेट को जुलाई महीने के अंत में चीन में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। कूलपैड डेज़न नोट 3 में 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में 2 जीबी का रैम मौजूद है और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
    
यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई (भारत में इस्तेमाल हो रहे बैंड के बारे में जानकारी नहीं) नेटवर्क को सपोर्ट करता है। डिवाइस 13 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे के साथ आएगा और साथ में एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। स्मार्टफोन में वीडियो चैटिंग और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। बेहतर इमेज क्वालिटी के लिए डिवाइस के फ्रंट और रियर कैमरे में सीएमओएस इमेज सेंसर को शामिल किया गया है। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी होगी। डिवाइस के व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध कराए गए थे। इसका फिंगरप्रिंट स्कैनर 360 डिग्री के फिंगर रोटेशन को सपोर्ट करता है और यह तेजी से पहचान भी कर पाएगा।
Advertisement

कंपनी के इंडिया सीईओ वरुण शर्मा ने पहले जानकारी दी थी कि कंपनी भारत में हैंडसेट का 3 जीबी रैम वाला अपग्रेडेड वर्ज़न लॉन्च कर सकती है। फिंगरप्रिंट सेंसर और 3 जीबी रैम, ऐसे फ़ीचर हैं जो अभी तक 10,000 रुपये के रेंज वाले हैंडसेट में नहीं देखने को मिले।
Advertisement

मीडिया इनवाइट से यह भी जानकारी मिली है कि यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर बिकेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  3. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  4. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  5. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  6. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  7. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  8. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  9. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  10. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.