Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!

Coolpad Cool X Wide स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2026 19:13 IST
ख़ास बातें
  • फोन में HD रिजॉल्यूशन वाला TFT डिस्प्ले लगा है।
  • White, Black और Red कलर्स में फोन को पेश किया गया है।
  • यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Coolpad Cool X Wide में 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन तीन रंगों में पेश किया गया है।

Photo Credit: ITHome

Coolpad Cool X Wide स्मार्टफोन को कंपनी ने अपने पहले वाइड-स्क्रीन फोन के रूप में पेश कर दिया है। फोन के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं। Coolpad Cool X Wide में 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन में HD रिजॉल्यूशन वाला TFT डिस्प्ले लगा है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 बताया गया है। फोन की चौड़ाई 94.5mm है जबकि आमतौर पर फोन 80mm तक चौड़े होते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास फीचर्स के बारे में। 

Coolpad Cool X Wide Price, Pre Order

Coolpad Cool X Wide को कंपनी ने अपने पहले चौड़े स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर दिया है। फोन के लिए कंपनी ने प्री-ऑर्डर (via) भी शुरू कर दिए हैं। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। ITHome के अनुसार, फोन को Coolpad ने तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया है जिसमें White, Black और Red शामिल हैं। 

Advertisement

Coolpad Cool X Wide Specifications

Coolpad Cool X Wide एक वाइड फॉर्म फैक्टर वाला फोन है। इसमें कंपनी ने 70mm या 80mm की बजाए चौड़ाई 94.5mm तक कर दी है। फोन में 6.83 इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है जो HD रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डाइमेंशन 150.3 x 94.5 x 8.95mm बताए जा रहे हैं। तीन रंगों में इसे पेश किया गया है। 

Coolpad Cool X Wide स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट मिलता है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 8GB, और 12GB रैम वेरिएँट्स होंगे जिनके साथ 128GB और 256GB स्टोरेज देखने को मिलेगी। फोन के रियर में 50MP का मेन कैमरा होगा। इसके साथ में एक मैक्रो कैमरा भी बताया गया है। फोन में फ्रंट कैमरा भी होगा लेकिन उसके स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं। फोन में 4,600mAh की बैटरी होगी। वहीं, फास्ट चार्जिंग का खुलासा नहीं किया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  2. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  3. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  4. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  6. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  2. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  3. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  5. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  10. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.