Coolpad Cool Play 8 हुआ लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी और दो रियर कैमरे हैं इसमें

Coolpad Cool Play 8 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। यह Cool Play 7C का ही अपग्रेड वर्जन है। आइए अब आपको कूलपैड कूल प्ले 8 स्मार्टफोन की अहम खासियतों और कीमत के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2018 12:39 IST
ख़ास बातें
  • 4,000 एमएएच की बैटरी है Coolpad Cool Play 8 में
  • मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट से लैस है Coolpad Cool Play 8
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है Coolpad Cool Play 8 में

Coolpad Cool Play 8 हुआ लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी और दो रियर कैमरे हैं इसमें

Coolpad Cool Play 8 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह Cool Play 7C का ही अपग्रेड वर्जन है। कूलपैड कूल प्ले 8 स्मार्टफोन में 6.2 इंच डिस्प्ले, फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ दो रियर कैमरे हैं। कूल प्ले 7सी की तरह Coolpad Cool Play 8 में भी 3डी ऐल्युमिनियम बैक पैनल है जो कई कलर ऑप्शन में मिलेगा। अहम खासियतों की बात करें तो Cool Play 8 में 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 4,000 एमएएच की बैटरी है।
 

Coolpad Cool Play 8 की कीमत

चीनी मार्केट में कूलपैड कूल प्ले 8 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,300 रुपये) है। इस दाम में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग JD.com पर शुरू हो गई है और फोन 21 दिसंबर से उपलब्ध होगा। Coolpad Cool Play 8 को स्ट्रीमर एश (ब्लैक) और ब्राइट रेड रंग में उतारा गया है।
Advertisement
 

Coolpad Cool Play 8 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) Coolpad Cool Play 8 एंड्रॉयड और कूल यूआई 9.0 स्किन पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का फुल एचडी+ (1080x1512 पिक्सल) आईपीएस टीएफटी एलसीडी पैनल है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Coolpad Cool Play 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर है। फ्रंट पैनल पर हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है। कूलपैड कूल प्ले 8 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

एक्सेलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.5x74.8x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 171 ग्राम। JD.com लिस्टिंग से तो एंड्रॉयड वर्जन के बारे में पता नहीं चल पाया लेकिन MobileCryptoTech की रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसी के साथ कहा जा रहा है कि फोन फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आता है। इस तकनीक की मदद से फोन 0-100 प्रतिशत केवल 2 घंटे 30 मिनट में चार्ज हो जाता है।

जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया कि Cool Play 7C का अपग्रेड वर्जन है Coolpad Cool Play 8। आइए आपको कूल प्ले 7सी की कीमत के बारे में भी बताते हैं।  कूलपैड कूल प्ले 7सी की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 7,300 रुपये) है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट का है। इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 799 चीनी युआन (करीब 8,300 रुपये) में बेचा जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.