Vivo Z1 Pro, Redmi Note 7 Pro, Realme X और Samsung Galaxy M40 में कौन बेहतर?

हमने आपकी सुविधा के लिए Vivo Z1 Pro की तुलना Redmi Note 7 Pro, Realme X और Samsung Galaxy M40 से की है। इन हैंडसेट की तुलना कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर हुई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 जुलाई 2019 11:32 IST
ख़ास बातें
  • वीवो ज़ेड1 प्रो की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है
  • 13,999 रुपये से शुरू होती है Redmi Note 7 Pro की कीमत
  • सैमसंग गैलेक्सी एम40 को भारत में 19,990 रुपये में बेचा जाता है

Vivo Z1 Pro vs Redmi Note 7 Pro vs Realme X vs Samsung Galaxy M40

Vivo Z1 Pro को बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया। यह स्मार्टफोन बेहद ही दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ आने वाला Vivo Z1 Pro दुनिया का पहला हैंडसेट है। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी है। यह 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के साथ आता है। कीमत 14,990 रुपये से शुरू होती है। फोन मार्केट में Redmi Note 7 Pro और Samsung Galaxy M40 जैसे हैंडसेट को चुनौती देगा। चुनौती तो Realme X से भी मिलेगी जिसे भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। चारों फोन में कई अंतर हैं।

हमने आपकी सुविधा के लिए Vivo Z1 Pro की तुलना Redmi Note 7 Pro (रिव्यू), Realme X और Samsung Galaxy M40 (रिव्यू) से की है। याद करा दें कि पिछले महीने हमारे 20,000 रुपये से कम में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट में Redmi Note 7 Pro ने अपनी जगह बनाई थी। इन हैंडसेट की तुलना कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर हुई है।
 

Vivo Z1 Pro vs Redmi Note 7 Pro vs Realme X vs Samsung Galaxy M40: कीमत

वीवो ज़ेड1 प्रो की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपये में बेचा जाएगा। सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इसे 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। तीनों ही वेरिएंट मिरर ब्लैक, सोनिक ब्लैक और सोनिक ब्लू रंग में मिलेंगे।

शाओमी ने Redmi Note 7 Pro के तीन वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाता है। हाल ही में लॉन्च हुआ इसका 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में मिलता है। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न को 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। पहले दो कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आते हैं।

चीनी मार्केट में Realme X की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी + 64 जीबी वर्ज़न की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,400 रुपये) और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 1,799 चीनी युआन (करीब 18,500 रुपये) है। Realme X हैंडसेट व्हाइट और ब्लू रंग में आएगा। दोनों ही कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश वाले हैं।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम40 को भारत में 19,990 रुपये में बेचा जाता है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है।
 

Vivo Z1 Pro vs Redmi Note 7 Pro vs Realme X vs Samsung Galaxy M40: स्पेसिफिकेशन

वीवो ब्रांड के इस नए फोन को युवाआों के लिए बनाया गया है। फोन गेम मोड 5.0 के साथ आता है। यह 4डी वाइब्रेशन और 3डी सराउंड साउंड से लैस है जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होती है। इसमें मल्टी टर्बो फीचर है जो सेंटर टर्बो, एआई टर्बो, नेट टर्बो, कूलिंग टर्बो और ART++ टर्बो है जो परफॉर्मेंस को रफ्तार देंगे। इसमें वॉयस चेंजर और अलग से एआई बटन भी है।
Advertisement

डुअल-सिम Vivo Z1 Pro एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.0 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 616 जीपीयू और 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

तीन रियर कैमरों से लैस है Vivo Z1 Pro। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 120 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी के दीवानों के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। एआई फिल्टर, बैकलाइट एचडीआर, पोर्ट्रेट बोकेह, पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, एआई स्टीकर्स, एआई ब्यूटी और लाइव फोटो जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

वीवो ज़ेड1 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं-  64 जीबी और 128 जीबी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, फिंगरप्रिंट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

Vivo Z1 Pro की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 21 दिनों के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। फोन का डाइमेंशन 162.39x77.33x8.85 मिलीमीटर है और वज़न 201 ग्राम।
Advertisement

रेडमी नोट 7 प्रो भी रेडमी नोट 7 की तरह “ऑरा डिज़ाइन” के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं।

इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी।

इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Note 7 Pro 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी एम40 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित वनयूआई पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले पैनल कंपनी की स्क्रीन साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह हैंडसेट में ऑडियो वाइब्रेशन प्रोड्यूस करता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 612 जीपीयू और 6 जीबी रैम दिया गया है।

Galaxy M40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 32 मेगापिक्सल का है। यह एआई सीन ऑप्टिमाइज़र और एफ/ 1.7 लेंस के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यह डेप्थ सेंसर भी है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, स्लो-मो और हाइपरलैप्स के लिए सपोर्ट है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एम40 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Samsung के इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई 7.9 मिलीमीटर है और इसका वज़न 168 ग्राम है।
 
 
वीवो ज़ेड1 प्रो बनाम सैमसंग गैलेक्सी एम40 बनाम रियलमी एक्स बनाम रेडमी नोट 7 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.53 इंच6.30 इंच6.53 इंच6.30 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 32-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी6 जीबी8 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी128 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच3500 एमएएच3765 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड Pieएंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.536.306.536.30
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919.5:919.5:919.5:9
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
--394409

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
रैम
6 जीबी6 जीबी8 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांनहींहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी-माइक्रोएसडी
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांनहीं--
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
-512--

कैमरा

रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/1.78) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)32-मेगापिक्सल (f/1.7) + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल (f/1.7) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4)48-मेगापिक्सल (f/1.79, 1.6-micron) + 5-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
हांहां-हां
रियर फ्लैश
हांएलईडीएलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल (f/2.0)16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0)13-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश
नहीं---
पॉप-अप कैमरा
--हां-

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
Funtouch OS 9OneUIColorOS 6.0MIUI 10

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ
हांहांहांहां
यूएसबी ओटीजी
हांहां-हां
माइक्रो यूएसबी
हां---
सिम की संख्या
2222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहांहांहां
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
-802.11 बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
एनएफसी
-हां--
यूएसबी टाइप सी
-हांहांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
---हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां-हां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हां-हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहांहां
जायरोस्कोप
-हांहांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel लाई भारत की पहली नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी! भीड़ में भी नहीं अटकेगा इंटरनेट!
  2. 20W आउटपुट वाला RGB ब्लूटूथ स्पीकर Asus Adol हुआ लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड
  4. Lenovo Legion Y900 13 इंच टैबलेट हुआ लॉन्च, 16GB रैम, 4 कैमरों से लैस, जानें कीमत
  5. Moto G37 vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: 15K में कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Lenovo Legion Y900 13 इंच टैबलेट हुआ लॉन्च, 16GB रैम, 4 कैमरों से लैस, जानें कीमत
  3. Airtel लाई भारत की पहली नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी! भीड़ में भी नहीं अटकेगा इंटरनेट!
  4. MOVA ने भारत में लॉन्च किए नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, मिनटों में साफ होगा घर, जानें फीचर्स
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. LinkedIn में हुई जबरदस्त छंटनी, सैकड़ों कर्मचारियों को गंवानी पड़ी नौकरी
  7. Acer का 1.2Kg वजन वाला Aspire 5 AI भारत में लॉन्च, 180-डिग्री तक खुलता है इसका डिस्प्ले
  8. Google I/O 2026: Samsung Google के इंटेलिजेंट आईवियर पेश, जबरदस्त AI फीचर्स
  9. Motorola Razr Fold Sale in India: मोटोरोला के प्रीमियम फोल्डेबल फोन की सेल भारत में शुरू, Rs 12,500 तक बचत का मौका!
  10. Google I/O 2026: गूगल का नया AI Search हुआ ज्यादा स्मार्ट, फोटो-वीडियो से भी कर सकेंगे सर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.