Oppo A7, Redmi Note 6 Pro, Vivo Y95 और Honor 8X में कौन बेहतर?

हमने आपकी सुविधा के लिए स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर ओप्पो ए7 की तुलना शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो, वीवो वाई95 और हॉनर 8एक्स से की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 नवंबर 2018 18:46 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A7 और Vivo Y95 की कीमत 16,990 रुपये है
  • रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत 13,999 रुपये से शुरू
  • हॉनर 8एक्स की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है

Oppo A7 vs Redmi Note 6 Pro vs Vivo Y95 vs Honor 8X

भारतीय मार्केट में चीनी कंपनी Oppo का लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo A7 आ गया है। इस हफ्ते ही लॉन्च हुआ ओप्पो ए7 वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच, 19:9 डिस्प्ले पैनल और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। Oppo A7 को ऐसे वक्त पर भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है जब इस प्राइस सेगमेंट में पहले से कई बेहद ही पावरफुल हैंडसेट मौज़ूद हैं। अब Xiaomi Redmi Note 6 Pro को ही ले लीजिए जिसे बीते हफ्ते लॉन्च किया गया था। यह कंपनी के लोकप्रिय Xiaomi Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड है। Vivo Y95 को भी भारत में इस महीने ही लॉन्च किया गया था। यह वीवो की वाई सीरीज़ का पहला फोन है जो वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। वहीं, हॉनर अपने Honor 8X स्मार्टफोन के ज़रिए 15,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में मज़बूत दावेदारी पेश कर रही है।

हमने आपकी सुविधा के लिए स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर ओप्पो ए7 की तुलना शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो, वीवो वाई95 और हॉनर 8एक्स से की है।
 

Oppo A7 vs Redmi Note 6 Pro vs Vivo Y95 vs Honor 8X: भारत में कीमत

Oppo A7 को भारतीय मार्केट में 16,990 रुपये में बेचा जा रहा है। बिक्री Flipkart और अमेज़न पर हो रही है। स्मार्टफोन ग्लेयरिंग गोल्ड और ग्लेज़ ब्लू रंग में उपलब्ध है।

Xiaomi ने अपने Redmi Note 6 Pro के दो वेरिएंट भारतीय मार्केट में उतारे हैं। रेडमी नोट 6 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart, Mi.com और मी होम स्टोर में ब्लैक फ्राइडे सेल के तहत उपलब्ध होगा।
Advertisement

वीवो वाई95 को 16,990 रुपये में बेचा जा रहा है। यह स्टारी नाइट और नेब्यूला पर्पल रंग में उपलब्ध है। इच्छुक ग्राहक इस हैंडसेट को Flipkart, Amazon.in, Paytm और Vivo India के ई-स्टोर से खरीद सकते हैं। वीवो का यह हैंडसेट देशभर के रिटेल स्टोर में भी उपलब्ध है।

हॉनर 8एक्स की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को बेचा जाएगा। Honor 8X के दो और वेरिएंट हैं- 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज व 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज, और इनकी कीमतें क्रमशः 16,999 रुपये और 18,999 रुपये है।
Advertisement
 

Oppo A7 vs Redmi Note 6 Pro vs Vivo Y95 vs Honor 8X स्पेसिफिकेशन

ओप्पो ए7 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.3 प्रतिशत है और यह वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। ओप्पो ए7 में 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Oppo A7 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। यहां 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एक साथ काम करेंगे। बैटरी 4,230 एमएएच की है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा।
Advertisement

Oppo A7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.9x75.4x8.1 मिलीमीटर है।
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।

अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर का। रियर कैमरे डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।

Redmi Note 6 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, आईआर ब्लास्टर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.91x76.38x8.26 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।

डुअल-सिम वाला Vivo Y95 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। फोन में 6.22 इंच आईपीएस एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.9 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 और 4 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है। एक्सेलेरोमीटर, लाइट सेंसर, फेस अनलॉक और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ Vivo Y95 में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है जो एआई फेस ब्यूटी और सेल्फी फ्लैश सपोर्ट के साथ आता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच बैटरी दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, 4जी वोल्ट, ब्लूटूथ, ओटीजी, जीएम रेडियो, जीपीएस, ग्लोनास सपोर्ट मिलेगा।

डुअल-सिम (नैनो) वाला हॉनर 8एक्स ईएमयूआई 8.2.0 पर आधारित Android 8.1 ओरियो पर चलता है। Honor 8X में 6.5 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9  है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Honor 8X में हाईसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी और 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, हॉनर 8एक्स के तीन वेरिएंट होंगे जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज।

अब बात कैमरा सेटअप की। पिछळे हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। रियर कैमरा का अर्पचर एफ/1.8 है। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरे का अर्पचर एफ/2.0 है।

कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मिलेगा। पावर बैकअप के लिए  3,750 एमएएच की बैटरी है। Honor 8X की लंबाई-चौड़ाई 160.4x76.6x7.8 मिलीमीटर है।
 
ओप्पो ए7 बनाम वीवो वाई95 बनाम शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो बनाम Honor हॉनर 8एक्स

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.20 इंच6.22 इंच6.26 इंच6.50 इंच
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
4230 एमएएच4030 एमएएच4000 एमएएच3750 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1एंड्रॉ़यड 8.1 OreoAndroidएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
प्रोसेसर
-स्नैपड्रैगन 439क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636हाइसिलिकॉन किरिन 710
रिज़ॉल्यूशन
-720x1520 पिक्सल1080x2280 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.206.226.266.50
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919:919:919.5:9
रिज़ॉल्यूशन
-720x1520 पिक्सल1080x2280 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-270-396

हार्डवेयर

प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660स्नैपड्रैगन 439क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636हाइसिलिकॉन किरिन 710
रैम
4 जीबी4 जीबी4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256--256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हां-नहीं-
प्रोसेसर
-1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल (f/1.9, 1.4-micron) + 5-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल (f/1.8) + 2-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसहांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
हांएलईडीहां-
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.8-micron) + 2-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट ऑटोफोकस
नहीं---
फ्रंट फ्लैश
नहींहां--

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
ColorOS 5.2FunTouch OS 4.5MIUIEMUI 8.2

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन--802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहांहां
यूएसबी ओटीजी
हांहां-हां
माइक्रो यूएसबी
हां-हांहां
सिम की संख्या
2-22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां-हां-
एनएफसी
--नहीं-
Wi-Fi Direct
---नहीं

सिम 1

4जी/ एलटीई
हां-हांहां
सिम टाइप
--नैनो सिमनैनो सिम

सिम 2

4जी/ एलटीई
हां-हांहां
सिम टाइप
--नैनो सिमनैनो सिम

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां--
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां-हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां-हां
जायरोस्कोप
हांहां-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  6. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  7. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.