Xiaomi Mi A2 और Redmi Note 5 Pro में कौन बेहतर?

Xiaomi Mi A2 भारत में लॉन्च हो गया है। मी ए2 की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। Xiaomi Mi A2 मार्केट में मौजूद Redmi Note 5 Pro को टक्कर देगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अगस्त 2018 22:07 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Xiaomi Mi A2 की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये से शुरू
  • भारत में शाओमी मी ए2 अमेजन पर होगा बिक्री के लिए उपलब्ध
  • Mi A2 में क्वालकॉम क्विक चार्ज 4+ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है
Xiaomi Mi A2 (रिव्यू) को भारत में बुधवार को लॉन्च किया गया। Mi A1 का अपग्रेड वर्जन है शाओमी मी ए2। Mi A2 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है जो बेहतर हार्डवेयर, डिजाइन और नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है। Xiaomi Mi A2 मार्केट में मौजूद Redmi Note 5 Pro को टक्कर देगा। शाओमी मी ए2 में 5.99 इंच का डिस्प्ले है। जुलाई 2018 में मी ए2 को स्पेन में आयोजित ग्लोबल इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट में 18:9 आस्पेक्ट रेशिय वाली डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। शाओमी के इस हैंडसेट में क्वालकॉम क्विक चार्ज 4+ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। भारत में Mi A2 के दो रैम/स्टोरेज वेरिएंट उतारे गए हैं। मी ए2 की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है।

एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन होने की वजह से Mi A2 को समय-समय पर सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे। Redmi Note 5 Pro ने अपने बेहतर हार्डवेयर और मीयूआई फीचर्स की बदलौत मार्केट में अपनी धाक जमा रखी है। मी ए2 का डिजाइन थोड़ा अलग है, स्टॉक एंड्रॉयड से लैस मी ए2 में पावरफुल प्रोसेसर मिलेगा, जिसकी कीमत थोडी ज्यादा है। स्पेसिफिकेशन के आधार पर हम मी ए2 और शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के बीच का अंतर बताएंगे। एंड्रॉयड वन शाओमी मी ए2 स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की तरह Mi A2 में कंपनी का खुद का यूजर इंटरफेस मीयूआई मौजूद नहीं है।   
Advertisement
 

Xiaomi Mi A2 vs Redmi Note 5 Pro price in India

शाओमी मी ए2 की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत फिलहाल नहीं बताई गई है। मार्टफोन की बिक्री 16 अगस्त से शुरू होगी। यह एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया, मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर और मी के अधिकृत रिटेल स्टोर में बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर की बात करें इस फोन के ग्राहकों को Reliance Jio की ओर से 2,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 4.5 टीबी डेटा मुफ्त दिया जाएगा।


दूसरी तरफ, Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। हैंडसेट ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बेचा जाता है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi A2 vs Redmi Note 5 Pro Specifications

नए Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, फोन में 6 जीबी तक रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक होगी।

इस स्मार्टफोन की अहम खासियत कैमरे हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है।
Advertisement

फोन के पिछले और अगले हिस्से पर मौज़ूद कैमरे एआई सीन रिकग्निशन के साथ आते हैं ताकि फोटो बेहतर कलर के साथ आएं। इसके अलावा फ्रंट और रियर कैमरे एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस हैं। इसके अलावा एआई बैकग्राउंड बोकेह और एआई स्मार्ट ब्यूटी 4.0 जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।
Advertisement

स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। शाओमी मी ए2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, मीराकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, आईआर एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस बार फोन में कोई 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.7x75.4x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
Advertisement

Xiaomi Redmi Note 5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।


शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
 
 
शाओमी मी ए2 बनाम रेडमी नोट 5 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.99 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल 20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.995.99
रिज़ॉल्यूशन
1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
18:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
403-
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
नहींहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
-128

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.25-micron) + 20-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.0-micron)12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
दोहरी एलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.0-micron)20-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.0-micron)
फ्रंट फ्लैश
एलईडीएलईडी

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
-MIUI 9

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
हांनहीं
यूएसबी ओटीजी
हांहां
सिम की संख्या
22
Wi-Fi Direct
हांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-नहीं
माइक्रो यूएसबी
-हां
Mobile High-Definition Link (MHL)
-नहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
फेस अनलॉक
-हां
3डी फेस रिकग्निशन
-नहीं
बैरोमीटर
-नहीं
टेंप्रेचर सेंसर
-नहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mi A2, Redmi Note 5 Pro

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  3. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  2. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  3. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  4. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  5. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  6. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  7. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  8. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  9. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  10. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.