LG W30 और Redmi Note 7S में कौन बेहतर?

LG W30 vs Redmi Note 7S: आइए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर LG W30 और Redmi Note 7S के बीच का अंतर समझते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जून 2019 16:44 IST
ख़ास बातें
  • 3 जुलाई से फ्लैश सेल में बेचा जाएगा LG W30
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम के साथ आएगा Redmi Note 7S
  • एलजी डब्ल्यू30 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है

LG W30 और Redmi Note 7S में कौन बेहतर?

LG W30 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। LG W30 की अहम खासियतों की बात करें तो यह तीन रियर कैमरे, 16 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा और एचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले से लैस है। इसके अलावा LG W30 में कस्टमाइजे़बल नॉच, एआई फेस अनलॉक और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। LG W30 को भारत में 9,999 रुपये में बेचा जाएगा और इस प्राइस सेगमेंट में यह Redmi Note 7S को टक्कर देगा। Xiaomi ब्रांड के इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक कैम है। आइए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर LG W30 और Redmi Note 7S के बीच का अंतर समझते हैं।
 

LG W30 vs Redmi Note 7S की भारत में कीमत

एलजी डब्ल्यू30 को 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह हैंडसेट भी 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। भारत में LG W30 की बिक्री 3 जुलाई को होगी और इसे फ्लैश सेल के जरिए बेचा जाएगा। एलजी डब्ल्यू30 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon.in पर होगी। LG W30 को थंडर ब्लू, प्लेटिनम ग्रे और ऑरोरा ग्रीन रंग में बेचा जाएगा।
Advertisement

यह भी पढ़ें- LG W10 और W30 में कितना दम? पहली नज़र में...

Redmi Note 7S (रिव्यू) की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। हैंडसेट के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही वेरिएंट ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सेफायर ब्लू रंग में मिलता है। रेडमी नोट 7एस ओपन सेल में फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Advertisement
 

LG W30 बनाम Redmi Note 7S के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

एलजी डब्ल्यू30 और रेडमी नोट 7एस दोनों ही डुअल-सिम (नैनो) फोन हैं जो एंड्रॉयड 9 पाई पर चलते हैं। अब बात डिस्प्ले की। LG W30 में 6.26 इंच के एचडी+ आईपीएस डॉट फुलविज़न डिस्प्ले के साथ आता है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। वहीं, दूसरी ओर रेडमी नोट 7एस में 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।

अब बात प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज की। LG ब्रांड के इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है। Redmi Note 7S में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम है। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। एलजी डब्ल्यू30 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। यह ऑटोफोकस वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर भी मौज़ूद हैं। हैंडसेट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

वहीं, दूसरी ओर Redmi Note 7S में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगाापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। LG और Xiaomi दोनों ही कंपनियों ने अपने इन मॉडल में एआई आधारित फेस अनलॉक फीचर दिया है।
Advertisement

अब बात कनेक्टिविटी की। LG W30 हैंडसेट 4जी वीओेएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी  और 3.5 एमएम हेडफोन जैक से लैस है। वहीं, दूसरी ओर Redmi Note 7S में कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
Advertisement

अब बात बैटरी क्षमता की। LG W30 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। गौर करने वाली बात यह है कि Redmi Note 7S में भी आपको 4,000 एमएएच की बैटरी ही मिलेगी जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 4 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

अब बात लंबाई-चौड़ाई की। LG W30 का डाइमेंशन 162.7x78.8x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम। तो वहीं, दूसरी ओर रेडमी नोट 7एस की लंबाई-चौड़ाई 159.2x75.2x8.1 मिलीमीटर और वज़न 186 ग्राम है।
 
एलजी डब्ल्यू30 बनाम रेडमी नोट 7एस

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.26 इंच6.30 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो पी22 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
3 जीबी3 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन
720x1520 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.266.30
रिज़ॉल्यूशन
720x1520 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19:919.5:9
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-409

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो पी22 (एमटी6762)क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
रैम
3 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
नहींनहीं
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
-माइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
-256

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल (f/1.79, 1.6-micron) + 5-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
हांहां
रियर फ्लैश
हांएलईडी
Rear third camera attr
(f/2)-
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
फ्रंट फ्लैश
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
-MIUI 10

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी ओटीजी
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
-802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-हां
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  2. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  3. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  7. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  8. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  9. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  10. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.