Realme X2 को मार्च 2020 में मिलेगा एंड्रॉयड 10 अपडेट

Realme 3 Pro और Realme XT को सबसे पहले यह अपडेट दिया जाएगा। इन हैडंसेट के लिए कलरओएस 7 जनवरी 2020 में रिलीज होगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2019 12:35 IST
ख़ास बातें
  • Realme X और Realme 5 Pro फरवरी महीने में कलरओएस 7 अपडेट पाएंगे
  • Realme ने नियमित तौर पर अपने फोन के लिए अपडेट जारी किए हैं
  • रियलमी एक्स में चार रियर कैमरे दिए गए हैं

Realme X2 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

Realme अगले साल जनवरी महीने से अपने स्मार्टफोन के लिए ColorOS 7 अपडेट जारी करना शुरू कर देगी। कंपनी ने इसके रोडमैप का खुलासा पहले ही कर दिया था। अब इस रोडमैप में थोड़ा बदलाव किया गया है और बीते मंगलवार को लॉन्च किया गया Realme X2 भी इसका हिस्सा बन गया है। Realme के नए रोडमैप के मुताबिक, भारत में रियलमी एक्स2 को मार्च महीने में एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7 अपडेट मिलेगा।

रियलमी एक्स2 को लॉन्च करने के बाद रियलमी मोबाइल्स के सीईओ माधव सेठ ने रोलआउट शेड्यूल को कुछ बदलाव के साथ ट्वीट किया। कंपनी का कहना है कि रियलमी एक्स2 को अगले साल मार्च महीने में कलरओएस 7 अपडेट दिया जाएगा। इसी वक्त पर रियलमी एक्स2 प्रो यूज़र्स को यह अपडेट मिलना है।
 

अन्य रियलमी स्मार्टफोन के लिए ColorOS 7 रोलआउट प्लान की बात करें तो Realme 3 Pro और Realme XT को सबसे पहले यह अपडेट दिया जाएगा। इन हैडंसेट के लिए कलरओएस 7 जनवरी 2020 में रिलीज होगा। Realme X और Realme 5 Pro फरवरी महीने में कलरओएस 7 अपडेट दिया जाएगा।

Realme 3 और Realme 3i को एंड्रॉयड 10 आधारित कलरओएस 7 अपडेट अप्रैल महीने में मिलेगा, जबकि रियलमी 5 और रियलमी 5एस मई महीने में इस सॉफ्टवेयर पर अपग्रेड हो जाएंगे। Realme 2 Pro सहित कुछ अन्य Realme स्मार्टफोन आखिरी फेज़ में अपडेट पाएंगे। इस फोन को जून में अपडेट देने का वादा है। वहीं, Realme C2 को 2020 की तीसरी तिमाही में अपडेट मिल सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks, good build quality
  • Good cameras
  • Very fast charging
  • Smooth gaming performance
  • Bad
  • Low-light video recording could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X2, ColorOS 7, Android 10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Lava Virat V1 5G, Virat V1 की सेल शुरू, डिस्काउंट पर मिल रहे दोनों स्मार्टफोन
  3. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  4. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  5. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  6. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  8. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  9. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.