CMF Phone 2 भारत में जल्द होगा लॉन्च? Flipkart पर लाइव हुआ टीजर पेज

Flipkart पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन की एक माइक्रोसाइट भी लाइव की गई है। यहां भी फोन के कैमरा मॉड्यूल की झलक दिखाई गई है और टैगलाइन 'In Search of the Perfect Shot' लिखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2025 22:03 IST
ख़ास बातें
  • CMF by Nothing ने अपने X पर एक पोस्ट में कुछ सेकंड्स का वीडियो शेयर किया
  • इसमें ऑरेंज कलर में एक कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है
  • मॉड्यूल में सिंगल कैमरा सेंसर लगा है

Photo Credit: CMF by Nothing

Nothing के सब-ब्रांड CMF By Nothing ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन का टीजर X (पहले Twitter) पर पोस्ट किया है। टीजर में 'Coming Soon' टैग के साथ फोन का ऑरेंज कलर रियर पैनल दिखाया गया है। इस बार, CMF ने अपने पिछले मॉडल CMF Phone 1 से अलग सिंगल-कैमरा सेटअप का इस्तेमाल किया है। हाल ही में कंपनी ने चार नए डिवाइसेज के लॉन्च को टीज किया था, जिसमें स्मार्टफोन के साथ स्मार्टवॉच, ऑडियो वियरेबल और एक अन्य प्रोडक्ट शामिल हो सकता है।

CMF by Nothing ने अपने X पर एक पोस्ट में कुछ सेकंड्स का वीडियो शेयर किया है। इसमें ऑरेंज कलर में एक कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है, जिसमें सिंगल कैमरा सेंसर लगा है। हालांकि पोस्ट में स्मार्टफोन का नाम या लॉन्च डेट स्पष्ट नहीं किया गया, लेकिन CMF Phone 2 पिछले कुछ हफ्तों से चर्चा में है और ऐसा माना जा रहा है कि टीज किया गया मॉडल यही है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि टीजर के विपरीत लीक्स का कहना है कि Phone 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।
Advertisement
 

Flipkart पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन की एक माइक्रोसाइट भी लाइव की गई है। यहां भी फोन के कैमरा मॉड्यूल की झलक दिखाई गई है और टैगलाइन 'In Search of the Perfect Shot' लिखी गई है। इससे यह साफ है कि नया CMF स्मार्टफोन Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

CMF Phone 1, जो Nothing ब्रांड का पहला किफायती स्मार्टफोन था, जुलाई 2024 में लॉन्च हुआ था। इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये (6GB + 128GB) रखी गई थी। Nothing की CMF सीरीज फिलहाल अपने बजट-फ्रेंडली और डिजाइन-फोकस्ड स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है। CMF Phone 1 के अलावा, कंपनी के पोर्टफोलियो में स्मार्टवॉच और ईयरबड्स जैसे एक्सेसरीज भी शामिल हैं।
Advertisement

हाल ही में Nothing ने अपकमिंग डिवाइसेज के लॉन्च को टीज किया था। कंपनी ने चार पोकिमॉन इमेज शेयर की थीं। इनमें Bulbasaur, Girafarig, Hoothoot, और Gligar शामिल थें। माना जा रहा था कि Bulbasaur यहां पर कंपनी के आने वाले बजट स्मार्टफोन का कोडनेम है। इसके अलावा अन्य तीन कोडनेम तीन अलग डिवाइसेज से संबंधित हो सकते हैं जिनके स्मार्टवॉच, TWS ईयरबड्स, और नेकबैंड होने की संभावना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CMF by Nothing, CMF by Nothing Phone 2, CMF Phone 2
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  3. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  4. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  5. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  6. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  7. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  9. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.