स्मार्टफोन एडिक्शन की लिस्ट में चीन टॉप 3 देशों में, जानें भारत किस नंबर पर

यदि आप सोच रहे हैं कि इन देशों की लिस्ट में भारत सबसे ऊपर होगा, तो आप गलत है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 फरवरी 2022 22:17 IST
ख़ास बातें
  • कनाडा में McGill University के रिसर्चर्स ने जारी की स्टडी
  • 24 देशों में लगभग 34,000 लोगों के बीच स्मार्टफोन के उपयोग का अध्ययन किया
  • आश्चर्यजनक रूप से भारत को इस लिस्ट में मिला 17वां स्थान

भारत को इस लिस्ट में 17वां स्थान मिला है

डिज़िटल हो रही दुनिया के समाने इस समय सबसे बड़ी समस्याओं में से एक स्मार्टफोन की लत, यानी स्मार्टफोन एडिक्शन की समस्या है। तेज़ी से मेटावर्स की ओर बढ़ रही इस सुपर एडवांस दुनिया में आज के समय में हर काम स्मार्टफोन पर हो रहा है। स्मार्टफोन अब केवल मनोरंजन के लिए इस्तेमाल नहीं होता है, बल्कि बैंकिंग हो या दफ्तर के काम या चल रही महामारी के दौरान होने वाली ऑनलाइन पढ़ाई, आजकल सब कुछ स्मार्टफोन में ही हो रहा है। स्मार्टफोन एडिक्शन को लेकर अब एक नई स्टडी सामने आई है, जिसमें स्मार्टफोन एडिक्शन वाले टॉप देशों की लिस्ट बताई गई है।

कनाडा में मैकगिल यूनिवर्सिटी (McGill University) के रिसर्चर्स ने Computers in Human Behavior पत्रिका में अपनी एक स्टडी जारी की है, जिसमें 2014 से 2020 के बीच दुनिया भर के 24 देशों में लगभग 34,000 लोगों के बीच स्मार्टफोन के उपयोग का अध्ययन किया गया है। अब, यदि आप सोच रहे हैं की भारत इस लिस्ट में सबसे ऊपर होगा, तो आप गलत हैं। रिसर्चर्स का कहना है कि उन्होंने 15 से 35 वर्ष की आयु वाले लोगों पर फोकस किया, क्योंकि इस वर्ग के पास सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम और स्मार्टफोन ओनरशिप (स्वामित्व) रेट है। 
Advertisement

Daily Mail की रिपोर्ट में देशों की लिस्ट की पूरी जानकारी शेयर की गई है। अब, यदि आप सोच रहे हैं कि इन देशों की लिस्ट में भारत सबसे ऊपर होगा, तो आप गलत है। रिपोर्ट में इस रिसर्च का हवाला देते हुए बताया गया है कि 24 देशों की इस लिस्ट में सबसे पहला स्थान चीन को मिला है। इसके बाद दूसरे नंबर पर सऊदी अरब और तीसरे नंबर पर मलेशिया रहा। जबकि जर्मनी 23वें नंबर पर और सबसे आखिर में फ्रांस था। 

आश्चर्यजनक रूप से भारत को इस लिस्ट में 17वां स्थान मिला है। इसके बाद अगला नंबर अमेरिका का है। स्मार्टफोन एडिक्शन में भारत से आगे नेपाल रहा, जिसे 10वां स्थान प्राप्त हुआ।
Advertisement

इस स्टडी के लिए, रिसर्चर्स की टीम ने 15 से 35 वर्ष की आयु के लोगों द्वारा फोन के उपयोग को लेकर पहले से प्रकाशित 81 स्टडी को समझा। ये सभी स्टडी स्मार्टफोन एडिक्शन स्केल (SAS) पर आधारित थी। SAS स्मार्टफोन की लत को मापने वाला सबसे आम उपाय है। इन सभी प्रतिभागियों की औसत आयु 28.8 वर्ष थी, और 60 प्रतिशत प्रतिभागी महिलाएं थीं।
Advertisement

रिसर्चर्स ने 'समस्याग्रस्त स्मार्टफोन यूज़' के आधार पर प्रत्येक देश को 10 से 60 के बीच एक स्कोर दिया। चीन 60 में से 36 के स्कोर के साथ टॉप पर रहा। इस स्टडी से यह पता चला कि दुनिया भर में समस्याग्रस्त स्मार्टफोन यूसेज बढ़ रहा है, जिसके 'मनोवैज्ञानिक रूप से बुरे परिणाम' हो सकते हैं।

टीम ने हाल ही में दुनिया भर के लोगों की तुलना में अपने आप के स्मार्टफोन की लत का आकलन करने के लिए जनता के लिए एक वेबसाइट भी लॉन्च की है। यह साइट अपने स्क्रीन टाइम को कम करने और स्वस्थ जीवन के लिए वैकल्पिक एक्टिविटी की तलाश करने वाले यूज़र्स को सुझाव भी देती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.