देश का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन 7500 रुपये से भी कम में Flipkart Big Billion Days Sale पर मिल रहा

अगर आपका बजट 8 हजार रुपये से भी कम है तो Poco M6 5G बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2024 10:14 IST
ख़ास बातें
  • Poco M6 5G में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco M6 5G में 50 मेगापिक्सल का AI ड्यूल कैमरा दिया गया है।
  • Poco M6 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Poco M6 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Poco

अगर आपका बजट 8 हजार रुपये से भी कम है और आप अपने लिए कोई नया 5जी फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर चल रही मौजूदा Flipkart Big Billion Days Sale 2024 काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। सेल के दौरान किफायती स्मार्टफोन की कीमत में कटौती हो रही है। वहीं डील को और आकर्षक बनाने के लिए बैंक ऑफर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आइए Poco M6 5G पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Poco M6 5G Price & Offers


Poco M6 5G का 4GB RAM और 128GB वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 7,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि यह बीते साल दिसंबर में 9,499 रुपये में लॉन्च हुआ था। ग्राहक एक्सिस बैंक या एचडीएफसी बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन के जरिए 500 रुपये की छूट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 7,499 रुपये हो जाएगी। लॉन्च कीमत से यह फोन फिलहाल 2,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 7,100 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Poco M6 5G Specifications


Poco M6 5G में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन मिलता है। डिस्प्ले 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB, 6GB या 8GB RAM के साथ 128GB या 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड 1TB तक द्वारा बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के मामले में इस स्मार्टफोन के रियर 50 मेगापिक्सल का AI ड्यूल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 168 मिमी, चौड़ाई 77.91 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 195 ग्राम है। यह फोन स्प्लेश रेसिस्टेंस, डस्ट प्रोटेक्शन और एंबिएंट लाइट, एक्सेलेरोमीटर सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास सेंसर के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 5, ड्यूल सिम, 5G कनेक्टिविटी, LTE, GSM, WCMDA, ब्लूटूथ 5.3 और GPS शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  3. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  2. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  3. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  4. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  5. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  6. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  7. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  8. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.