Control Z Independence Day Sale: Rs 9,999 में iPhones! खरीदने से पहले जान लें रिन्यूड फोन की कहानी

Value Days Sale की डील्स Control Z के गुरुग्राम, सेक्टर 14 स्थित स्टोर और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अगस्त 2025 13:34 IST
ख़ास बातें
  • Independence Day पर Control Z Value Days Sale की शुरुआत
  • iPhone 13 29,999 रुपये से, 14 Pro 54,999 रुपये में
  • नो-कॉस्ट EMI, स्टूडेंट डिस्काउंट और बैंक ऑफर अलग से

Value Days Sale में उपलब्ध हर iPhone को भारत में ही Control Z के RenewHub में रिन्यू किया गया है

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) के मौके पर रिन्यूड स्मार्टफोन ब्रांड Control Z अपनी खास Value Days Sale लेकर आया है, जो कंपनी द्वारा सीजन का सबसे चर्चित शॉपिंग इवेंट बताया गया है। लिमिटेड टाइम के लिए चलने वाले इस सेल में ग्राहक कथित तौर पर सिर्फ 9,999 रुपये से शुरू होने वाली कीमत पर iPhone खरीद सकते हैं। कंपनी ने इसमें स्पेशल फ्लैश ड्रॉप्स ऑफर भी रखे हैं, जिसमें हर दिन दोपहर को नई डील्स लाइव होंगी।

Control Z ने प्रेस रिलीज के जरिए अपनी Value Days Sale के बारे में सभी जानकारी शेयर की है। इस कैंपेन के तहत कुछ पॉपुलर iPhone मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट दिए जाने का दावा किया गया है। ब्रांड के मुताबिक, इसमें iPhone 13 को 29,999 रुपये (15 अगस्त), iPhone 13 Pro को 42,999 रुपये (16 अगस्त) और iPhone 14 Pro को 54,999 रुपये (17 अगस्त) में बेचा जाएगा। 

Advertisement

ये डील्स Control Z के गुरुग्राम, सेक्टर 14 स्थित स्टोर और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। साथ ही, ग्राहकों को Bajaj और अन्य पार्टनर्स के जरिए नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स, UNiDAYS के जरिए स्टूडेंट डिस्काउंट और HDFC Bank व OneCard क्रेडिट कार्ड्स पर EMI पेमेंट करने पर 3,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा।

क्या होते हैं Renewed Phones?

कंपनी के मुताबिक, Value Days Sale में उपलब्ध हर iPhone को भारत में ही Control Z के RenewHub में रिन्यू किया गया है, जिसे ब्रांड ने देश की सबसे एडवांस्ड स्मार्टफोन रिन्यूअल फैसिलिटी बताया है। रिलीज में आगे बताया गया है कि यहां डिवाइस को पूरी तरह डिसअसेंबल कर, AI, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन की मदद से ग्लोबल OEM स्टैंडर्ड्स पर फिर से तैयार किया जाता है।

Advertisement

Control Z का दावा है कि हर प्रीमियम रिन्यूड iPhone पर 300 से ज्यादा क्वालिटी चेक्स किए जाते हैं, इन्हें OEM-ग्रेड कंपोनेंट्स से रीफिट किया जाता है और 18 महीने की कॉम्प्रीहेंसिव वारंटी दी जाती है। इसके साथ 100% बैटरी हेल्थ गारंटी भी दी जाती है, जिससे ग्राहकों को नया जैसा परफॉर्मेंस और भरोसेमंद क्वालिटी मिलती है। कंपनी का कहना है कि यह सेल सीमित समय के लिए है और फ्लैश ड्रॉप्स के चलते स्टॉक जल्दी खत्म हो सकता है।

Control Z Value Days Sale कब शुरू हो रही है?

Value Days Sale Independence Day से शुरू हो चुकी है और सीमित समय के लिए चलेगी।

इस सेल में सबसे सस्ता iPhone कौन सा मिलेगा?

इस सेल में iPhone की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है, जो कुछ सिलेक्ट मॉडल्स पर लागू है।

Advertisement

iPhone 13, 13 Pro और 14 Pro की कीमत क्या है?

iPhone 13 की 29,999 रुपये (15 अगस्त), iPhone 13 Pro की 42,999 रुपये (16 अगस्त) और iPhone 14 Pro की कीमत 54,999 रुपये (17 अगस्त) रहेगी।

यह ऑफर्स कहां उपलब्ध हैं?

ऑफर्स Control Z के सेक्टर 14, गुरुग्राम स्टोर और उनकी ऑफिशियल वेबसाइट दोनों पर उपलब्ध हैं।

क्या EMI और बैंक ऑफर्स भी मिलेंगे?

हां, Bajaj और अन्य पार्टनर्स पर नो-कॉस्ट EMI, UNiDAYS स्टूडेंट डिस्काउंट और HDFC Bank व OneCard Credit Card पर 3,000 रुपये तक का ऑफर मिलेगा।

Advertisement

क्या ये iPhones नए हैं?

ये Control Z के RenewHub में रिन्यू किए गए प्रीमियम रिन्यूड iPhones हैं, जो OEM स्टैंडर्ड के अनुसार तैयार किए गए हैं।

वारंटी और बैटरी गारंटी क्या है?

हर iPhone पर 18 महीने की कॉम्प्रीहेंसिव वारंटी और 100% बैटरी हेल्थ गारंटी दी जाती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Independence Day, Independence Day Sale, Control Z
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.