फ्लिपकार्ट मोबाइल सेल में इन स्मार्टफोन पर मिल रही है बंपर छूट

फ्लिपकार्ट ने साल 2018 की पहली बड़ी सेल का आगाज़ कर दिया है। और यह सेल ख़ासतौर पर मोबाइल फोन खरीदारों के लिए ही है। फ्लिपकार्ट पर चल रही 2018 मोबाइल बोनांज़ा सेल 5 जनवरी, शुक्रवार तक चलेगी और इस सेल में स्मार्टफोन पर डील व छूट दी जा रही है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 जनवरी 2018 13:51 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स पर 3,000 रुपये की छूट मिल रही है
  • गूगल पिक्सल 2 की कीमत में भारी कटौती हुई है
  • आईफोन 8 व 8 प्लस अब तक की सबसे कम कीमत में उपलब्ध हैं
फ्लिपकार्ट ने साल 2018 की पहली बड़ी सेल का आगाज़ कर दिया है। और यह सेल ख़ासतौर पर मोबाइल फोन खरीदारों के लिए ही है। फ्लिपकार्ट पर चल रही 2018 मोबाइल बोनांज़ा सेल 5 जनवरी, शुक्रवार तक चलेगी और इस सेल में स्मार्टफोन पर डील व छूट दी जा रही है। इसलिए, चाहें आप एक हाई-एंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हों या फिर एंट्री-लेवल फोन खरीदने की सोच रहे हों, आपको शायद बेस्ट डील मिल ही जाएगी। इसके साथ हही, फ्लिपकार्ट नो-कॉस्ट ईएमआई, बायबैक गारंटी, एक्सटेंडेड वारंटी और एक्सचेंज डिस्काउंट भी Mobiles Bonanza Sale में दे रही है। हमने सेल के पहले दिन मिलने वाली कुछ स्मार्टफोन आपके लिए चुने हैं, जिन पर बेस्ट डील मिल रही है।

ऐप्पल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस 64 जीबी
आईफोन 8 प्लस 64 जीबी फ्लिपकार्ट की मोबाइल बोनांज़ा सेल में 66,499 रुपये (एमआरपी 73,000 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं आईफोन 8 64 जीबी 54,999 रुपये (एमआरपी 64,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इन आईफोन की खरीद पर 18,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। वहीं कुछ मोबाइल फोन पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। बता दें कि आईफोन 8 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

मोटो जी5 प्लस 32 जीबी
मोटो जी5 प्लस 32 जीबी वेरिएंट फ्लिपकार्ट से अभी 9,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये) में खरीदा जा सकता है। फोन के साथ 9,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। मोटो जी5 प्लस में 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट और 4 जीबी रैम है। रियर पर 12 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी है। मोटो जी5 प्लस डुअल सिम सपोर्ट करता है।
Advertisement

गूगल पिक्सल 2
फ्लिपकार्ट गूगल पिक्सल 2 पर छूट और ऑफर दे रही है, लेकिन स्मार्टफोन को सीमित संख्या में थोड़ी-थोड़ी देर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। 3 जनवरी को रात 12 बजे से 1 बजे के बीच पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल को बेचा जाएगा। पिक्सल 2 इस सेल में 47,999 रुपये (एमआरपी 61,000 रुपये) में मिलेगा। एचडीएफसी कार्ड यूज़र ईएमआई के जरिए फोन खरीदने पर 8,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। पिक्सल 2 एक्सएल यूज़र के लिए भी फ्लिपकार्ट यही डील ऑफर कर रही है। लेकिन इस पर 4,000 रुपये के अतिरिक्त डिस्काउंट के साथ कुल 8,001 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। दिए गए सभी ऑफर के साथ आप पिक्सल 2 स्मार्टफोन को 39,999 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि पिक्सल 2 एक्सएल को 52,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स
Advertisement
सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स 4 जीबी वेरिएंट 13,900 रुपये (एमआरपी 16,900 रुपये) में उपलब्ध है। इसके अलावा, 13,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। 99 रुपये में बायबैक गारंटी और नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर भी हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस7
Advertisement
फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनांज़ा सेल में गैलेक्सी एस7 26,990 रुपये (एमआरपी 46,000 रुपये) में उपलब्ध है। इसके साथ ही 18,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी दिया जा रहा है। वनप्लस 3/3टी/5 वेरिएंट से एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.