Ubuntu ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले दो स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 21 अगस्त 2015 12:22 IST
भारत का पहला उबन्तू (Ubuntu) स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में उपलब्ध हो जाएगा। स्पेन की मोबाइल निर्माता कंपनी बीक्यू (BQ) ने एक्वेरियस ई4.5 (Aquaris E4.5) और एक्वेरियस ई5 एचडी (Aquaris E5 HD) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है जिनकी कीमत क्रमशः 11,999 और 13,499 रुपये है। आपको बता दें कि दोनों ही स्मार्टफोन Ubuntu ऑपरेटिंग सिस्टम (जिसे पहले Ubuntu Touch OS के नाम से जाना जाता था) पर चलेंगे। दोनों ही स्मार्टफोन डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय सपोर्ट के साथ आएंगे। डिवाइस के ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट महीने के अंत तक एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील (Snapdeal) पर उपलब्ध होंगे।

बीक्यू एक्वेरियस ई5 एचडी (BQ Aquaris E5 HD) स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.3GHz quad-core MediaTek (मॉडल की जानकारी नहीं) प्रोसेसर के साथ आएगा और साथ में मौजूद होगा 1GB का रैम (RAM)। स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश, BSI सेंसर और लार्गन लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। वीडियो चैटिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। Aquaris E5 HD के Ubuntu एडिशन में वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0, 3G (HSPA+), GPS/ A-GPS, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। डिवाइस में 2500mAh की बैटरी है। हैंडसेट का डाइमेंशन 142x71x8.6mm है और वज़न 134 ग्राम।
बीक्यू एक्वेरियस ई4.5 (BQ Aquaris E4.5) स्मार्टफोन में 4.5 इंच का qHD (540x960 pixels) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मौजूद है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 240ppi। 1.3GHz quad-core MediaTek प्रोसेसर (Cortex-A7) से लैस इस हैंडसेट में ग्राफिक्स के लिए Mali 400 GPU भी मौजूद होगा। डिवाइस 1GB RAM के साथ आएगा।

स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश और बीएसआई सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। दोनों ही कैमरे में पिक्चर स्टिचिंग टेक्नोलॉजी मौजूद है जिसकी बदौलत यूज़र रियर कैमरे से 13 मेगापिक्सल और फ्रंट से 8 मेगापिक्सल की तस्वीरें ले पाएंगे। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ा सकते हैं। Aquaris E4.5 के Ubuntu एडिशन में वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0, 3G (HSPA+), GPS/ A-GPS, OTG के साथ माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। BQ Aquaris E4.5 का डाइमेंशन 137x67x9mm है और वज़न 123 ग्राम। हैंडसेट में 2150mAh की बैटरी मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  3. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.