Boult ने लॉन्च किए 20,000mAh तक कैपेसिटी वाले 2 पावर बैंक, कीमत 1,099 रुपये से शुरू

Boult AmpVault V10 और AmpVault V20 को आज से Flipkart, Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है।

Boult ने लॉन्च किए 20,000mAh तक कैपेसिटी वाले 2 पावर बैंक, कीमत 1,099 रुपये से शुरू

Photo Credit: Boult Audio

ख़ास बातें
  • Boult AmpVault V10 की भारत में कीमत 1,099 रुपये है
  • Boult AmpVault V20 को देश में 1,499 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • दोनों खरीद के लिए Flipkart, Amazon और Boult की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं
विज्ञापन
Boult ने भारत में दो नए पावर बैंक लॉन्च किए हैं। AmpVault V10 और AmpVault V20 नाम से लॉन्च नए पावर बैंक क्रमश: 10,000mAh और 20,000mAh क्षमता से लैस आते हैं। इनकी भारत में शुरुआती कीमत 1,099 रुपये हैं। दोनों पावर बैंक फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आते हैं। कंपनी का कहना है कि ज्यादा क्षमता वाला मॉडल iPhone 15 को फुल चार्ज होने पर कुल 4.9 बार 100 प्रतिशत चार्ज कर सकता है। इनमें माइक्रो यूएसबी और Type-C, दोनों तरह के पोर्ट मिलते हैं, जिससे ये विभिन्न डिवाइस के साथ कंपेटिबल बन जाते हैं। चलिए इनकी कीमत और सभी खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Boult AmpVault V10 की भारत में कीमत 1,099 रुपये है। वहीं, Boult AmpVault V20 को देश में 1,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। पहले वाला मॉडल ब्लैक, बेज और ब्लू रंगों में आता है। वहीं, ज्यादा क्षमता वाला पावर बैंक ब्लैक, रेड और टील कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। दोनों को आज से Flipkart, Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है।

AmpVault V20 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह 20,000mAh क्षमता के साथ आता है। वहीं, V10 में 10,000mAh क्षमता मिलती है। दोनों ही पावर बैंक 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। कंपनी का दावा है कि 20 हजार एमएएच क्षमता के साथ पावर बैंक iPhone 15 जैसे डिवाइस को 4.9 बार, OnePlus Nord को 6 बार और Samsung Galaxy S24 को 4.1 बार तक चार्ज कर सकता है। कम क्षमता होनों के कारण AmpVault V10 ज्यादा पोर्टेबल है, जिसे जेब में आसानी से फिट किया जा सकता है।

दोनों पावर बैंक में कई पोर्ट शामिल हैं, जिनमें माइक्रो यूएसबी, टाइप-सी (इनपुट/आउटपुट) और यूएसबी-ए शामिल हैं। मल्टीपल पोर्ट होने के कारण पावर बैंक स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच, वायरलेस ईयरबड जैसे कई तरह के डिवाइस के साथ कंपेटिबल हो जाते हैं।

AmpVault V20 में एक LED डिजिटल डिस्प्ले और ओवरकरंट प्रोटेक्शन भी मिलता है। दोनों पावर बैंक में शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन और स्मार्ट शटडाउन सहित कई सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं, जो चार्जिंग के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »