boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी

boltt ACE 5G और boltt EVO की बिक्री आज से भारतीय बाजार में शुरू हो गई है।

boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी

Photo Credit: boltt

boltt EVO में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

ख़ास बातें
  • boltt ACE 5G और EVO 4G में 6.79 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • boltt ACE 5G और EVO 4G में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • boltt ACE 5G और EVO 4G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

boltt ACE 5G और boltt EVO की बिक्री आज से भारतीय बाजार में शुरू हो गई है। boltt ACE 5G और EVO 4G को बीते हफ्त लॉन्च किया गया था, जिनमें 6.79 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है। ये दोनों स्मार्टफोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी से लैस हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। आइए boltt ACE 5G और boltt EVO के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

boltt ACE 5G, EVO Sale & Price

boltt ACE 5G और boltt EVO की पहली सेल आज से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। boltt ACE 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹12,999, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 है। वहीं boltt EVO के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹9,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹10,999 है। कंपनी दोनों फोन पर डे 1 ऑफर के तहत ₹1,000 का ऑफर भी प्रदान कर रही है।

boltt ACE 5G, EVO Features & Specifications


boltt ACE 5G और EVO 4G में 6.79 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1640 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस है। इन दोनों ही फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ACE 5G में UniSoC T8200 चिपसेट दिया गया है , जिसके साथ 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं EVO 4G में UniSoC T7250 प्रोसेसर है, जिसके साथ 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है, जिसे एसडी कार्ड के द्वारा 1TB तक बढ़ा सकते हैं।। ये दोनों ही स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो ACE 5G के रियर में F1.8 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी और दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं EVO 4G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए दोनों में F2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन के मामले में दोनों पोन की लंबाई ACE 5G की 170 मिमी, चौड़ाई 77.71 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 233 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलईटी, एनएफसी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »