ब्लू आर1 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल कैमरा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2017 13:53 IST
ख़ास बातें
  • ब्लू आर1 प्लस में 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले है
  • इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
  • फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है
मियामी की कंपनी ब्लू ने अपना नया स्मार्टफोन ब्लू आर1 प्लस अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। ब्लू आर1 प्लस के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 160 डॉलर (करीब 10,000 रुपये) जबकि 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज की कीमत 140 डॉलर (करीब 9,000 रुपये) है। 3 जीबी रैम वेरिएंट जहां अमेज़नडॉटकॉम पर जबकि 2 जीबी रैम वेरिएंट बेस्टबाय पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। हालांकि, अभी बेस्टबाय पर 2 जीबी वेरिएंट आउट ऑफ स्टॉक है।

ब्लू आर1 प्लस में 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले है। सुरक्षा के लिए कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। फोन 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज व 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

आर1 प्लस एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो फ्रंट एलईडी फ्लैश के साथ आता है। कैमरे से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 1080 पिक्सल तक की वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। आर1 प्लस को पावर देने का काम करेगी इसमे दी गई 4000 एमएएच की बैटरी। जिसके 30 दिन तक के स्टैंड बाय टाइम देने का दावा किया गया है।  ब्लू आर1 प्लस का डाइमेंशन 153 x 76.6 x 10.5 मिलीमीटर है। यह फोन 4जी एलटीई सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Blu R1 Plus, Blu 1 plus launch, Blu R1 plus specification
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.