ब्लू लाइफ वन एक्स2 स्मार्टफोन लॉन्च, 16 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

ब्लू लाइफ वन एक्स2 स्मार्टफोन लॉन्च, 16 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस
विज्ञापन
ब्लू प्रोडक्ट्स कंपनी ने नया स्मार्टफोन ब्लू लाइफ वन एक्स2 अमेरिका में लॉन्च किया है। ब्लू लाइफ वन एक्स2 को अभी भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। ब्लू लाइफ वन एक्स2 के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 149.99 डॉलर है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 199.99 डॉलर में अमेज़न पर उपलब्ध है।

ब्लू लाइफ वन एक्स2 में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फिंगरप्रिंट से लैस यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, ग्राहकों के पास 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में चुनने का विकल्प रहेगा। दोनों ही वेरिएंट में 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और लेज़र ऑटो फोकस से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। दोनों ही कैमरों के साथ एलईडी फ्लैश भी दिए गए हैं। 3000 एमएएच की बैटरी इस हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी। यह क्वालकॉम क्विक चार्जिंग 3.0 को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 148 x72.4 x 9.5 मिलीमीटर है और वज़न 166 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Blu Life One X2, Blu Life One X2 Launched
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »