Blackview Hero 10: दुनिया के सबसे सस्ते फोल्डेबल फोन के लॉन्च से पहले लीक हुए सभी स्पेसिफिकेशन्स!

चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Aliexpress पर Blackview Hero 10 फोल्डेबल फोन को सभी स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2024 14:07 IST
ख़ास बातें
  • Aliexpress पर Blackview Hero 10 फोल्डेबल फोन को लिस्ट किया गया है
  • फोन Android 13, 12GB रैम, 256GB स्टोरेज और 4,000mAh बैटरी से लैस होगा
  • कंपनी का Hero 10 को 399 यूरो में लॉन्च करने का प्लान है

Photo Credit: Blackview

Blackview Hero 10 फोल्डेबल फोन रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन हो सकता है। फोन को MWC 2024 में दिखाया गया था और इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा भी उठा दिया गया था। फोल्डेबल फोन के इस साल मई में लॉन्च होने की संभावना है। कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि इसमें MediaTek Helio G99 SoC, 12GB रैम के साथ 6.9-इंच AMOLED मेन डिस्प्ले मिलेगा। हालांकि अब, एक Hero 10 को चीन की एक रिटेल वेबसाइट पर सभी स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट कर दिया गया है।

चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Aliexpress पर Blackview Hero 10 फोल्डेबल फोन को सभी स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है। आधिकारिक रूप से फोन को मई में कभी लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। लिस्टिंग के अनुसार, Hero 10 Android 13 पर आधारित DokeOS 4.0 पर चलता है। कंपनी का दावा है कि इस साल के अंत में इसे Android 14 अपडेट मिलेगा। हीरो 10 6.9-इंच (1,080 x 2,560 पिक्सल) मेन डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 nits पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करेगा। 
Advertisement

हिंज को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह बिना किसी परेशानी के 250,000 बार फोल्ड हो सकता है। इसमें MediaTek Helio G99 चिपसेट है, जिसके साथ 12GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज को जोड़ा गया है। चिपसेट से पता चलता है कि फोल्डेबल फोन 5G सपोर्ट से लैस नहीं होगा।

फोन में पीछे की तरफ 108-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एक 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर मिलेगा। कैमरा आइलैंड में ही एक छोटा डिस्प्ले होगा, जो नोटिफिकेशन, मैसेज, इनकमिंग कॉल आदि को दिखाएगा। फ्रंट कैमरा 32-मेगापिक्सल का होगा, जिसे डिस्प्ले के टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट में फिट किया है। 
Advertisement

Blackview Hero 10 में 4,000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें स्टीरियो स्पीकर, एनएफसी और डुअल-सिम स्लॉट भी शामिल हैं।
Advertisement

फिलहाल इसकी आधिकारिक कीमत की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन MWC में Blackview ने कहा था कि उसका Hero 10 को 399 यूरो में लॉन्च करने का प्लान है। यदि ऐसा होता है, तो कंपनी के अनुसार, यह दुनिया का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन होगा। फोन को सकुरा पर्पल और एक्लिप्स ब्लैक (दोनों में वीगन लेदर फिनिश) कलर ऑप्शन में लॉन्च करने की प्लानिंग है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2560x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.