76 दिन बैटरी बैकअप, 21GB रैम के साथ Blackview BV9300 Pro स्मार्टफोन पेश, जानें डिटेल्स

Blackview BV9300 Pro में MediaTek Helio G99 SoC दिया गया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2023 10:33 IST
ख़ास बातें
  • फोन में एक सेकंडरी डिस्प्ले भी कंपनी ने दिया है।
  • कंपनी ने इसे दमदार Samsung कैमरा सेंसर से नवाजा है।
  • इसे IP68, IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है।

Blackview BV9300 में MediaTek Helio G99 SoC दिया गया है

Photo Credit: Blackview

Blackview ने अपनी स्मार्टफोन रेंज में नया रग्ड हैंडसेट BV9300 Pro पेश कर दिया है। रग्ड फोन होने के चलते इसे IP68, IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है। खास बात ये है कि रग्ड स्मार्टफोन होने के बावजूद कंपनी ने इसे दमदार Samsung कैमरा सेंसर से नवाजा है। इसके अलावा फोन में 12GB तक रैम है और मीडियाटेक का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। आइए जानते हैं इस टफ फोन के बारे में फीचर्स और स्पेसिफिकेशन डिटेल।
 

Blackview BV9300 Pro Price

Blackview BV9300 Pro के प्राइस का खुलासा कंपनी की ओर से अभी तक नहीं किया गया है। 
Advertisement
 

Blackview BV9300 Pro Specifications

Blackview BV9300 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.7 डिस्प्ले है जिसमें 1080 x 2388 पिक्सल रिजॉल्यूशन और Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में एक सेकंडरी डिस्प्ले भी कंपनी ने दिया है। हर तरह की स्थिति में ऑपरेट करते रहने के लिए कंपनी ने फोन को टफ बनाया है जिसके लिए इसे IP68, IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है।

Blackview BV9300 में MediaTek Helio G99 SoC दिया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर चिपसेट है। यह 6nm प्रोसेसिंग तकनीक पर बना है। जिसके साथ में 12 जीबी तक LPDDR4X रैम पेअर की गई है। कंपनी ने इसमें 9GB एक्सपेंडेबल रैम का फीचर भी दिया है। जिसके बाद कुल रैम कैपिसिटी 21GB की हो जाती है। फिजिकल रैम की बात करें तो फोन को 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम के दो ऑप्शन दिए गए हैं। कैमरा के मामले में यह दमदार स्पेक्स के साथ आता है। फोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का Samsung ISOCEL GW3 सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। 
Advertisement

कंपनी ने इसकी बैटरी कैपिसिटी के बार में कहा है कि एक बार चार्ज करने पर यह 76 दिन तक स्टैंडबाय में रह सकता है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। यह 71 मिनट में 50% चार्ज हो सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.