ब्लैकबेरी प्रिव एंड्रॉयड फोन की कीमत व स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2015 12:23 IST
एंड्रॉयड पर चलने वाले ब्लैकबेरी प्रिव स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा ब्रिटेन स्थित रिटेलर कारफोन वेयरहाउस ने किया है। इसके अलावा ब्लैकबेरी ने अपने पहले एंड्रॉयड हैंडसेट के प्री-रजिस्ट्रेशन वेब पेज लाइव करने के साथ आधिकारिक प्रोमो वीडियो भी रिलीज किया है।

यूनाइटेड किंगडम में ब्लैकबेरी प्रिव की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है और इसकी कीमत 579.99 पाउंड (करीब 58,000 रुपये) है। अब तक हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन को लेकर तो कई खुलासे हो चुके हैं, लेकिन यह पहला मौका है जब ब्लैकबेरी प्रिव की कीमत सार्वजनिक हुई है। उम्मीद के मुताबिक, कीमत के साथ डिवाइस के अहम स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है जिसमें टच स्क्रीन के साथ फ़िजिकल कीबोर्ड शामिल हैं।

(जानें: ब्लैकबेरी प्रिव के सारे स्पेसिफिकेशन)

लिस्टिंग के मुताबिक, एंड्रॉयड 5.1.1 से लैस ब्लैकबेरी प्रिव में 5.4 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले है। इसमें हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 चिपसेट और 3जीबी के रैम का इस्तेमाल किया गया है। ब्लैकबेरी प्रिव को 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद होने की बात कही गई है। हैंडसेट 3410 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। इसमें 18 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और फ्रंट कैमरे का सेंसर 2 मेगापिक्सल का।
Advertisement

शुक्रवार को ही ब्लैकबेरी ने अपने प्रिव फोन का आधिकारिक प्रोमो वीडियो भी रिलीज किया था। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट पेज भी बनाया है जिसमें कस्टमाइज़ेशन का ज़िक्र है जिसके बूते एंड्रॉयड के अनुभव को ज्यादा सिक्योर और प्राइवेसी आधारित बनाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  4. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  5. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  6. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  7. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  8. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  10. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.