ब्लैकबेरी प्रिव एंड्रॉयड स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन और कीमत जानें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जनवरी 2016 12:47 IST
ब्लैकबेरी ने गुरुवार को भारत में अपना पहला एंड्रॉयड स्मार्टफोन प्रिव लॉन्च कर दिया। इसकी कीमत 62,990 रुपये है। यह ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया के साथ कंपनी के रिटेल स्टोर में शनिवार से उपलब्ध होगा।

याद दिला दें कि ब्लैकबेरी प्रिव स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग पिछले साल अक्टूबर महीने में शुरू हुई थी। और इसकी बिक्री अमेरिका व कनाडा में पिछले साल नवंबर महीने में शुरू हुई। अमेरिका में ब्लैकबेरी प्रिव की कीमत 699 डॉलर है।

एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले ब्लैकबेरी प्रिव में 5.4 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 540 पीपीआई। इसमें ग्लब मोड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। कंपनी ने हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 हेक्सा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और एड्रेनो 418 जीपीयू का इस्तेमाल किया है।

इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी एक्सपेंशन (2 टीबी तक) स्लॉट भी मौजूद है। स्मार्टफोन का 18 मेगापिक्सल का रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, पीडीएफ, डुअल-एलईडी फ्लैश और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ीचर से लैस है। 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से यूज़र एचडी वीडियो भी रिकॉर्ड कर पाएंगे।
Advertisement

कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो ब्लैकबेरी प्रिव 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, माइक्रो-यूएसबी, एनएफसी और जीपीएस/ ए-जीपीएस फ़ीचर के साथ आता है। स्मार्टफोन एक्सेलेरोमीटर, मैगनेटोमीटर, गायरोस्कोप और कई अन्य सेंसर से लैस है। हैंडसेट में 3410 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, आम इस्तेमाल में यह 22.5 घंटे तक चलेगी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  5. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  6. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  7. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  8. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  9. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.