डायमंड पैटर्न डिजाइन वाला BlackBerry Passport का Silver Edition लॉन्च

डायमंड पैटर्न डिजाइन वाला BlackBerry Passport का Silver Edition लॉन्च
विज्ञापन
ब्लैकबेरी (BlackBerry) ने अपने स्मार्टफोन की सेल को बढ़ाने लिए ब्रांड के फ्लैगशिप हैंडसेट पासपोर्ट (Passport) का सिल्वर वर्ज़न लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को ब्लैकबेरी पासपोर्ट सिल्वर एडिशन (BlackBerry Passport Silver Edition) के नाम से जाना जाएगा। यह स्मार्टफोन कंपनी के ShopBlackBerry वेबसाइट पर $549 (35,000 रुपये) में उपलब्ध है।

इस स्मार्टफोन के साथ BlackBerry कुछ एक्सेसरी भी देगी। इसमें फ्लैक्स शेल, फ्लिप केस और सिंक पॉड शामिल है, यानी करीब $130 (करीब 8,300 रुपये) की एक्सेसरी मुफ्त। कंपनी ने बताया है कि यह डिवाइस ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पैन और नीदरलैंड में आने वाले हफ्तों में मिलेगा।

स्टेनलेस स्टील फ्रेम, डाइमंड पैटर्न का रियर पैनल और नया सिल्वर कलर, ये सारे यूनिक फीचर BlackBerry Passport Silver Edition में मौजूद हैं। मेटालिक बिल्ड Passport Silver Edition को प्रीमियम लुक तो देता ही है, साथ में इसे एक ड्यूरेबल हैंडसेट भी बनाता है। कंपनी का कहना है कि उसने Passport हैंडसेट के नए वेरिएंट में बेहतर टाइपिंग के लिए कीबोर्ड में सुधार किया है। इसके अलावा Passport के ब्लैक वेरिएंट की तुलना में इस डिवाइस के कॉर्नर भी थोड़े ज्यादा राउंडेड हैं।

डिज़ाइन को छोड़ दिया जाए तो BlackBerry Passport Silver Edition के स्पेसिफिकेशन इस डिवाइस के रेगुलर वर्ज़न जैसे ही हैं। BlackBerry OS 10.3.2 पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 4.5 इंच (1440x1440 pixels) का IPS LCD डिस्प्ले है। यह 2.2GHz quad-core Snapdragon 810 प्रोसेसर के साथ आता है। डिवाइस में ग्राफिक्स के लिए Adreno 330 GPU मौजूद है और साथ में 3GB रैम (RAM) भी। हैंडसेट 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128GB तक के) के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है। डिवाइस में BSI सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन में 3450mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस में वाई-फाई a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी, USB OTG, NFC, GPS, 3G और 4G LTE सपोर्ट मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  3. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  5. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  6. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  7. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  8. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  9. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »