Android पर चलने वाले BlackBerry Passport Silver Edition का वीडियो आया सामने

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 25 अगस्त 2015 12:04 IST
ब्लैकबेरी (BlackBerry) कथित तौर पर अपने एंड्रॉयड (Android) स्मार्टफोन वेनिस (Venice) पर काम रही है। इस हैंडसेट को लेकर अब तक कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं।

अब कंपनी के फ्लैगशिप पासपोर्ट (Passport) हैंडसेट के सिल्वर वर्ज़न ब्लैकबेरी पासपोर्ट सिल्वर एडिशन (BlackBerry Passport Silver Edition) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इस डिवाइस में गूगल (Google) के एंड्रॉयड (Android) ऑपरेटिंग सिस्टम को इस्तेमाल किए जाने का दावा किया गया है। 
Advertisement


YouTube पर Dudu Rocha Tec प्रोफाइल पर एक हैंड्स ऑन वीडियो पोस्ट किया गया है। इसे कथित तौर पर BlackBerry Silver Edition का बताया जा रहा है जिसका कोडनेम ओस्लो (Oslo) है और यह एंड्रॉयड लॉलीपॉप (Android Lollipop) पर रन करता है। इस वीडियो को पुर्तागाली भाषा में बनाया गया है, इसलिए हम कही गई बातों को तो नहीं समझ सके।
Advertisement

फिलहाल यह जानकारी नहीं उपलब्ध है कि कंपनी Android बेस्ड Passport Silver Edition स्मार्टफोन को ऑरिजनल BlackBerry Passport के स्पेसिफिकेशन के साथ ही लॉन्च करेगी।

आपको बता दें कि BlackBerry Passport Silver Edition को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के अनलॉक्ड वेरिएंट की कीमत $549 ( करीब 35,000 रुपये) है।
Advertisement

Silver Edition स्मार्टफोन की तरह ऑरिजनल Passport के भी एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) पर बेस्ड होने की खबर है। इसके संबंध में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। लीक हुई तस्वीरों में Passport स्मार्टफोन का प्रोटोटाइप हैंडसेट दिख रहा है जिसमें Android 5.1 का इस्तेमाल किया गया है। इस हैंडसेट पर "Not for Sale" की टैगिंग है। टैग को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि कंपनी आंतरिक तौर पर यह जांच रही है कि Android Lollipop उसके हैंडसेट पर कैसा चलता है।
Advertisement

गौरतलब है कि जुलाई में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि BlackBerry Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले एक से ज्यादा डिवाइस लॉन्च करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  3. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  5. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  6. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  7. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  8. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  9. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.