16GB रैम, 144Hz डिस्प्ले और 4,500mAh बैटरी के साथ Black Shark 4S और Black Shark 4S Pro लॉन्च

Black Shark 4S सीरीज़ को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें दो स्मार्टफोन शामिल हैं वो हैं- Black Shark 4S और Black Shark 4S Pro। इन दोनों ही स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है, जबकि सेल 15 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।

16GB रैम, 144Hz डिस्प्ले और 4,500mAh बैटरी के साथ Black Shark 4S और Black Shark 4S Pro लॉन्च
ख़ास बातें
  • Black Shark 4S और Black Shark 4S Pro में है एक जैसा डिस्प्ले
  • दोनों फोन में अलग-अलग प्रोसेसर मौजूद है
  • फोन की सेल सेल 15 अक्टूबर से शुरू की जाएगी
विज्ञापन
Black Shark 4S सीरीज़ को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें दो स्मार्टफोन शामिल हैं वो हैं- Black Shark 4S और Black Shark 4S Pro। इन दोनों ही स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है, जबकि सेल 15 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। कहा जा रहा है कि यह फोन चीन के बाद ग्लोबली भी लॉन्च किए जा सकते हैं। ब्लैक शार्क 4एस फोन तीन कॉन्फिग्रेशन व तीन कलर ऑप्शन में आया है, जबकि ब्लैक शार्क 4एस प्रो फोन में दो कॉन्फिग्रेशन व दो कलर ऑप्शन मौजूद हैं।
 

Black Shark 4S and Black Shark 4S Pro Price

Black Shark 4S स्मार्टफोन की कीमत CNY 2,699 (लगभग 31,578 रुपये) से शुरू होती है, यह फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। जबकि इसका 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आप CNY 2,999 (लगभग 35,085 रुपये) में खरीद सकते हैं। इसका एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसे आप CNY 3,299 (लगभग 38,588 रुपये) में खरीद सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह फोन ब्लैक, व्हाइट और Gundam Limited Edition लिमिटिड एडिशन ऑप्शन में पेश किया गया है।

वहीं, दूसरी ओर Black Shark 4S Pro की बात करें, तो इसकी कीमत CNY 4,799 (लगभग 56,140 रुपये) से शुरू होती है, यह फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। जबकि इसका 16 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आप CNY 5,499 (लगभग 64,329 रुपये) में खरीद सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह फोन ब्लैक और व्हाइट ऑप्शन में पेश किया गया है।
 

Black Shark 4S Specifications

डुअल-सिम (नैनो) ब्लैक शार्क 4एस फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 720 हर्ट्ज़ टच-सैम्पलिंग रेट दिया गया है। डिस्प्ले में होल-पंच डिज़ाइन दिया गया है। फोन में दो प्रेशर-सेंसिटिव ज़ोन दिए गए हैं। वहीं, फोन की अधिकतम ब्राइटनेस 1300 निट्स है। इसके अलावा, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में डुअल-सिम, 5जी, डुअल-बैंड वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.2, GNSS (GPS, A-GPS, GALILEO, GLONASS, BeiDou, QZSS), एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है।
 

Black Shark 4S Pro Specifications

इस फोन का डिस्प्ले, बैटरी व कनेक्टिविटी वनीला मॉडल के समान है। हालांकि, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इस फोन में भी फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, लेकिन प्रो वेरिएंट का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, बाकि सेंसर ब्लैक शार्क 4एस की तरह ही हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में भी 20 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »